बारिश की लम्बी खेंच के चलते देवी देवताओं की शरण में पहुचनं लगे नगरवासी।Due to the long stretch of rain, the townspeople started reaching for the shelter of the deities.

 बारिश की लम्बी खेंच के चलते देवी देवताओं की शरण में पहुचने लगे नगरवासी।

सुनील कवलेचा दबंग देश उज्जैन।

उज्जैन जिला मुख्यालय के बिछड़ौद नगर के साथ ही आसपास के क्षैत्र में इस साल बारिश की लम्बी खेच के चलते किसानों ने अपने खेतों में अभी बोवनी तक नही की है और जिन किसानों ने बोवनी कर दी है उसको वर्षा का इन्तजार है नगरवासी बारिश की लंबी खेंच के बाद अब देवी-देवताओं की शरण में पहुंच रहे हैं। इसी के चलते गुरुवार को नगर सहित क्षेत्र में अच्छी वर्षा की कामना को लेकर नगर के सभी देवी-देवताओं का पूजन किया गया। प्रेमनारायण राठौर, राजेश पाटीदार ने बताया की क्षैत्र में इस वर्ष वर्षा न के बराबर हुई है

 जिसको देखते हुए हम सभी नगरवासी द्वारा क्षैत्र में पर्याप्त बारिश के लिए नगर के सभी देवी देवताओं का पुजन किया जा रहा है।  इस अवसर पर नरेंद्र पाटीदार, धन्नालाल पंडा ,अटल त्रिवेदी, संजय पाटीदार, सरदार पाटीदार, मोकम गुर्जर, मनोहर गुर्जर, विकास सोलंकी, भारत प्रजापत ,धीरज राठौर , कैलाश चौधरी,बबलू राव आदि भक्तगण मौजुद थे।

Post a Comment

0 Comments