गैस कम्पनी का कर्मचारी निकला गैस टंकियों की हेराफेरी चोर
गजेन्द्र माहेश्वरी
मंदसौर :- सिद्धार्थ चौधरी पुलिस अधीक्षक जिला मंदसौर द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश जिले के समस्त अधिकारियों को दिए गए थे। उसी तारतम्य डॉ अमित varma वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मन्दसौर एवं टीसी पवार अ.अ.पु. मल्हारगढ़ तथा निरीक्षक अवनीश श्रीवास्तव थाना प्रभारी नारायणगढ़ के मार्गदर्शन एवं उप निरीक्षक गौरव लाड़ चौकी प्रभारी बूढा के नेतृत्व में हुई सिलेंडर की चोरी करने वाले आरोपी का पर्दाफाश करने में थाना नारायणगढ चौकी पुलिस टीम को सफलता मिली है।
पुलिस टीम के द्वारा थाना नारायणगढ़ चौकी बूढा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बूढा में एचपी गैस गोडाउन का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देकर मौके से 28 गैस सिलेंडर भरे चुराने वाले एक आरोपी को घटना कारित करने के 48 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। दिनांक 26/06/ 2021 को रात्रि में चिल्लोद पिपलिया रोड पर स्थित एचपी गैस गोडाउन का ताला तोड़कर अज्ञात आरोपी द्वारा गोडाउन से 28 गेस से भरे सिलेंडर चोरी होने की घटना प्रकाश में आई थी।
जिसकी सूचना फरियादी ललित पिता दिनेश पाटीदार ने थाना नारायणगढ़ पर दी थी। जिस पर तत्काल थाना नारायणगढ़ पर अपराध क्रमांक 202/ 21 धारा 457 , 380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
दोराने विवेचना घटना स्थल पर चौकी प्रभारी बूढ़ा गौरव लाड़ एवं पुलिस टीम के द्वारा विवेचना करते हैं घटनास्थल पर मौजूद भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर विवेचना करते साक्ष्यों एंव पूछताछ के आधार पर उक्त गैस के गोडाउन पर ही काम करने वाले नितेश वर्मा के द्वारा उक्त घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस टीम के द्वारा आरोपी नितेश की सरगर्मी से तलाश की जाकर उसे गिरफ्तार करने में पुलिस टीम को सफलता मिली। आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी नितेश के द्वारा चोरी की वारदात को करना स्वीकार किया।आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए एचपी कंपनी के समस्त 28 गैस सिलेंडर के 40600 रुपये के बरामद किए गये। पुलिस टीम
उक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक गौरव लाड चौकी प्रभारी बूढा, प्रधान आरक्षक कार्यवाह 401 विशाल यादव, आरक्षक 182 दीपक, आरक्षक 22 गोविन्द ,आरक्षक 533 राहुल, आरक्षक 932 राजू, आरक्षक 936 दिनेश, आरक्षक 829 नरेन्द्र, सैनिक कृष्णपाल सिह, सैनीक योगेंद्र सिंह व सैनिक राहुलl की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment