Top News

मालीखेड़ी उपस्वास्थ्य केन्द्र का भवन जर्जर, आंगनवाडी के भवन में हो रहा केन्द्र का संचालन।The building of the Malikhedi sub-health center is dilapidated, the operation of the center is being done in the building of the Anganwadi.

 मालीखेड़ी उपस्वास्थ्य केन्द्र का भवन जर्जर, आंगनवाडी के भवन में हो रहा केन्द्र का संचालन। 

उप स्वास्थ्य केन्द्र के सामने नाला मरीजों को निकलने में होती है परेशानी। 

सुनील कवलेचा दबंग देश घट्टिया।

तहसील मुख्यालय के मालीखेडी गांव में संचालित उप स्वास्थ्य केन्द्र का भवन जर्जर होने के साथ ही नाले के समीप होने के कारण इस भवन में जाने के लिए उपयुक्त रास्ता नही होने के कारण पिछले करीब 3 वर्षो से आंगनवाडी के भवन में स्वास्थ्य केन्द्र संचालित हो रहा है वही चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही व अनदेखी के कारण उप स्वास्थ्य केंद्र अपनी दुर्दशा पर आंसु बहा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा उक्त भवन के सामने से निकले नाले के उपर पुलिया बना कर मार्ग नही बनाया गया जिस कारण मरीजो को इस भवन में जाने में परेशानी होती है इसके बाद भी इस विभाग के जवाबदार अधिकारियों का इस और ध्यान नहीं होना भी एक प्रकार का चिन्ता का विषय है। मालीखेडी में उप स्वास्थ्य केन्द्र का भवन होने के बाद भी यहा पर पदस्थ कर्मचारी गांव में स्थित आंगनवाड़ी केंद्र के एक कमरे में स्वास्थ्य सेवाए ग्रामीणों को दे रहे है साथ ही कोरोना महामारी मेें वैक्सीनेशन और सैंपलिंग का कार्य भी इस आंगनवाडी भवन में ही किया जा रहा है। इस कारण उप स्वास्थ्य केंद्र मालीखेडी भवन पर ताला लगा रहता है ग्रामीणों को ईलाज के लिए आंगनवाडी भवन में उप स्वास्थ्य केन्द्र संचालित हो रहा है वहा जाकर अपना ईलाज करवा रहे है।

ग्रामवासी भेरुसिंह पंवार नेे बताया की स्वास्थ्य केन्द्र में जाने के लिए उपयुक्त रास्ता नही होने और भवन की जर्जर हालत को देखते हुए पिछले करीब तीन सालों से स्वास्थ्य कर्मी आंगनवाडी के भवन में अपनी सेवा निरन्तर दे रहे है भवन की दशा ठीक नही होने के कारण बारिश में भवन में पानी भर जाता है जिस कारण इस भवन में जहरीले जानवरों का भी डर बना रहता है बारीश में तो इस भवन में ही पानी भर जाता है परन्तु तथाकथित लोग वास्तविक जानकारी न लेकर गलत जानकारी का प्रचार कर ग्रामीणों को भ्रमित कर रहे है इस प्रकार के तथाकथित लोग के द्वारा झुठा प्रचार करने वालों की ग्रामीणों के द्वारा निंदा की जा रही है। ग्रामीणों ने उप स्वास्थ्य केन्द्र के भवन को अन्य सुरक्षित जगह पर स्थानान्तरीत करने की मांग कर रहे है। उपस्वास्थ्य केन्द्र पर कार्यरत कर्मचारीयों का कहना है की हम आंगनवाडी में कार्य कर रहे है और जनवरी माह से कोविड-19 वैक्सीन और सैंपलिंग का कार्य भी हमारे द्वारा आंगनवाडी केन्द्र में ही किया जा रहा है। इस कारण स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लगा रहता है क्योकि स्वास्थ्य केन्द्र में जाने के लिए मुख्य द्वार पर नाला होने के कारण समुचित रास्ता नही है जिस कारण मरीज व अन्य को केन्द्र में आने में परेशानी होती है 

Post a Comment

Previous Post Next Post