Top News

उज्जैन महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति की बैठक हुई संपन्न 28 जून से मन्दिर में दर्शन प्रारम्भ होंगे Ujjain Mahakaleshwar Temple Management Committee meeting concluded, darshan will start in the temple from June 28

 उज्जैन महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति की बैठक हुई संपन्न 28 जून से मन्दिर में दर्शन प्रारम्भ होंगे

ऑनलाइन बुकिंग स्लॉट अनुसार दर्शन की अनुमति दी जायेगी


दर्शनार्थियों के लिए वेक्सीनेशन सर्टिफिकेट या एक दिन पूर्व की नेगेटिव कोविड रिपोर्ट दिखाने पर ही प्रवेश मिलेगा


सुनील कवलेचा दबंग देश उज्जैन

उज्जैन में 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर मन्दिर में दर्शनार्थियों के लिये 28 जून से दर्शन प्रारम्भ होंगे। ऑनलाइन बुकिंग करवाने पर स्लॉट अनुसार दर्शन की अनुमति दी जायेगी। वेक्सीनेशन सर्टिफिकेट या 24 से 48 घंटे पूर्व की कोविड रिपोर्ट दिखाने पर ही मन्दिर परिसर में प्रवेश दिया जायेगा।

उज्जैन में 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर मन्दिर में दर्शनार्थियों के लिये 28 जून से दर्शन प्रारम्भ होंगे। ऑनलाइन बुकिंग करवाने पर स्लॉट अनुसार दर्शन की अनुमति दी जायेगी। वेक्सीनेशन सर्टिफिकेट या 24 से 48 घंटे पूर्व की कोविड रिपोर्ट दिखाने पर ही मन्दिर परिसर में प्रवेश दिया जायेगा।


 महाकालेश्वर मंदिर कोरोनावायरस  के संक्रमण  के कारण जनता कर्फ्यू लगने से करीब 2 माह से अधिक समय से आम दर्शनार्थियों के लिए बंद कर दिया गया था महाकालेश्वर मन्दिर परिसर में सभी देवस्थान दर्शन हेतु खुले रहेंगे। शीघ्र दर्शन के काउंटर खोले जायेंगे, परंतु आम नागरिकों के लिए दर्शन के लिए बनाए नियम इन पर भी लागू रहेंगे उक्त निर्णय श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति की बैठक में गुरुवार को लिये गये। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर एवं अध्यक्ष श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति आशीष सिंह द्वारा की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ल, प्रबंध समिति के सदस्य  विनीत गिरी महाराज, आशीष पुजारी,  विजयशंकर शर्मा, दीपक मित्तल, महाकाल मन्दिर प्रशासक  नरेन्द्र सूर्यवंशी, नगर निगम आयुक्त  क्षितिज सिंघल, यूडीए सीईओ  एसएस रावत, स्मार्ट सिटी सीईओ  जितेन्द्रसिंह चौहान,  प्रदीप गुरू मौजूद थे।

मंदिर प्रबंधन  की बैठक में कई प्रमुख निर्णय लिये गये अन्नक्षेत्र 50% लोगों के साथ होगा शुरू


मंदिर प्रबंधन समिति में  दर्शन करने पहुंचने वाले आगन्तुक श्रद्धालुओं को 28 जून से प्रात: 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक सात स्लॉट ऑनलाइन बुकिंग के बाद दर्शन की अनुमति दी जायेगी। मन्दिर में सेल्फी लेने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। गर्भगृह एवं नन्दी हाल में श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। भस्म आरती एवं शयन आरती में सामान्य श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। 

 नि:शुल्क अन्नक्षेत्र को आधी क्षमता के साथ प्रारम्भ करने का अनुमोदन किया गया। श्री महाकालेश्वर मन्दिर के समीप स्थित भूमि पर अतिक्रमित 147 मकानों में निवासरत 250 परिवारों को हटाकर प्रति परिवार तीन लाख रुपये के मान से राशि देने का निर्णय लिया गया। इनके हटने से लगभग 1.6 हेक्टेयर भूमि मन्दिर परिक्षेत्र के विस्तार के लिये उपलब्ध होगी। श्री महाकालेश्वर मन्दिर की नीमनवासा स्थित भूमि कुल रकबा 9.04 हेक्टेयर भूमि का तत्काल सीमांकन करवाकर बाउंड्री वाल व पम्प हाऊस निर्माण करने का निर्णय लिया गया।  श्री महाकालेश्वर मन्दिर के पुजारी महेश शर्मा उस्ताद का कोरोना संक्रमण के कारण निधन होने से उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post