महाशिवरात्रि पर मुक्तिधाम में विराजेंगे भोलेनाथ Bholenath will sit in Muktidham on Mahashivratri Dabang Desh

 महाशिवरात्रि पर मुक्तिधाम में विराजेंगे भोलेनाथ 

           गजेन्द्र माहेश्वरी



नीमच :- जावद तहसील सरवानिया महाराज में नीमच सिंगोली रोड पर धामनियां लासुर चोराहा स्थित श्री कालभैरव मुक्तिधाम पर 11 मार्च महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान भोलेनाथ की मूर्ति का अनावरण होगा। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर 10 मार्च 2021 को रात्रि 8:00 बजे से प्रभु इच्छा तक भजन संध्या भी आयोजित की जा रही है। नगर के श्री कालभैरव मुक्तिधाम में महाशिवरात्रि की पावन वेला में प्रातः 8 बजे से शिव मंदिर से कलशयात्रा के साथ शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई मुक्तिधाम परिसर पहुंचेगी। शोभायात्रा में भगवान भोलेनाथ की विशाल मूर्ति भी चल समारोह के साथ नगर भ्रमण करेगी। इसके साथ ही कावड़ यात्री भी साथ रहेंगे। आयोजन को लेकर जानकारी देते हुए

 कालभैरव मुक्तिधाम सेवा समिति के अध्यक्ष दिनेश वीरवाल ने बताया कि नगर के समीप -नीमच सिंगोली रोड पर स्थित श्री कालभैरव मंदिर मुक्तिधाम पर 10 मार्च को रात्रि 8 बजे से भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। 11 मार्च को प्रातः 8 बजे  कलशयात्रा और दोपहर मैं 12 से 3 बजे तक महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर परम पूज्य गुरुदेव डॉ मिथिलेश जी मेहता (नागर) के मुखारविंद से शिवपुराण कथा के सार का वाचन किया जाएगा। तत्पश्चात दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक मूर्ति अनावरण वह प्रसाद वितरण किया जाएगा। आयोजन को लेकर सरवानिया महाराज के साथ-साथ आसपास अंचल के अनेको गांव से अधिक शिवभक्तों से और आमजनों से अपील की गई है।

 कालभैरव मुक्तिधाम में भगवान भोलेनाथ की स्थापना और फाउंटेन के साथ में मनमोहक नजारा यहाँ

 धर्मालुजनों के लिए एक स्वर्णिम सपने की तरह था जिसे साकार करने के लिए मुक्तिधाम सेवा समिति ने हाल ही में पिछले कुछ दिनों से दिन-रात अथक प्रयास के साथ साकार किया।

Post a Comment

0 Comments