जितेंद्र सिंह सोलंकी दबंग देश
कसरावद/इण्डियन लॉज कसरावद में पुलिस ने दी दबिश, लाज संचालक को भी प्रकरण में बनाया आरोपी मौके पर अवैध जुआ खेलने वाले 05 आरोपियों पर की गई कार्यवाही पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से किए 73,400/- रुपये नगदी व 01 मोटर साइकल कीमती लगभग 50,000/- रुपये व ताश पत्ते जप्त
पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड़ रेंज श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के व्दारा जुआ सट्टा के अवैध संचालन पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था । उक्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (ग्रामीण) श्रीमति शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन में समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । इसी तारतम्य में थाना कसरावद पर अवैध जुआ खेलने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है ।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 07.04.2026 को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, कुछ लोग इण्डियन लॉज कसरावद में हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है । सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी कसरावद निरीक्षक श्री राजेन्द्र बर्मन के नेतृत्व में थाना कसरावद से पुलिस टीम को मुखबिर के बताए स्थान इण्डियन लॉज कसरावद में दबिश डालने हेतु तत्काल रवाना किया गया ।
पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर दबिश दी गई, जिसमें पुलिस टीम ने मौके पर जुआ खेलते 05 आरोपियों को पकड़ा । पकड़ में आए आरोपियों से उनका नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम विक्रम पिता शान्तिलाल वर्मा उम्र 24 वर्ष निवासी नया बस स्टैण्ड कसरावद, सुनील पिता जगदीश उम्र 42 साल निवासी मौलाना आजाद मार्ग महेश्वर, फिरदोश पिता शेख इब्राहिम उम्र 49 वर्ष निवासी पुराना स्टेट बैंक के पास महेश्वर, जावेद पिता मोहम्मद उम्र 49 वर्ष निवासी मोमीनपुरा महेश्वर एवं जितेन्द्र पिता शंकर लाल उम्र 50 वर्ष निवासी पाटीदार मोहल्ला कसरावद का होना बताया ।
मौके पर मिले उक्त पाँच आरोपियों के कब्जे से पुलिस टीम को कुल 73,400/- रुपये नगदी, 01 मोटर साइकल कीमती लगभग 50,000/- रुपये व ताश पत्ते मिले जिसे पुलिस टीम ने नियमानुसार विधिवत जप्त कर आरोपीयो के विरुद्ध थाना कसरावद पर अपराध क्रमांक 119/26 धारा 13 जुआ एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
उक्त की गई कार्यवाही एसडीओपी मंडलेश्वर श्रीमति श्वेता शुक्ला के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी कसरावद निरीक्षक श्री राजेन्द्र बर्मन के नेतृत्व में भावी रूप से की गई, जिसमें उनि महेश यादव, प्रआर.659 महेश मालवीय, प्रआर. 185 राजेन्द्र, आर. 460 राकेश चौहान, आर. 605 बुदन कटारे, आर.760 हरिओम कौशिक, आर.1064 सौरभ बघेल, आर.655 विकास अवासे का विशेष योगदान रहा ।

Post a Comment