Top News

सकल जैन समाज द्वारा भगवान महावीर जन्म कल्याणक पर होंगे विभिन्न आयोजनVarious events will be organized by the entire Jain community on the occasion of Lord Mahavir's Birth Anniversary.

 वैदी जी में विराजमान होंगे परमात्मा,नगर में निकलेगा चल समारोह जुलूस 

महिदपुर रोड श्री सुविधि नाथ जैन मंदिर में शासन नायक 24 में तीर्थंकर प्रभु महावीर स्वामी जी का जन्म कल्याणक महोत्सव चैत्र सुदी तेरस मंगलवार को जैन समाज द्वारा धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन के साथ हर्षोल्लास से मनाया जाएगा जैन समाज के मीडिया प्रभारी सचिन भंडारी ने जानकारी देते हुए बताया कि परिषद एवं समाज के सभी सदस्य आयोजन की तैयारी में लगे हुए हैं।जन्म कल्याणक पर सुबह भगवान महावीर स्वामी जी को वैदी जी में विराजमान कर भव्य चल समारोह जुलूस प्रातः 8:30 बजे नगर के मुख्य मार्ग से निकाला जाएगा 


जिसमें सुमधुर बैंड ढोल नगाड़े बेदी जी में विराजमान परमात्मा प्रभु महावीर, गुरुदेव राजेंद्र सूरी जी, पुण्य सम्राट का फोटो चित्र सैकड़ो श्रावक श्राविकाओं की आकर्षक परिवेश में उपस्थिति ,जुलूस समापन के बाद श्री सुविधि नाथ जैन मंदिर में प्रातः 11:00 बजे परमात्मा की आरती उतारी जाएगी तत्पश्चाप सकल जैन श्री संघ के स्वामी वात्सल्य का आयोजन जैन धर्मशाला में किया जाएगा दोपहर 1:30 बजे भगवान महावीर पंचकल्याणक पूजन का आयोजन महिला परिषद महिदपुर द्वारा किया जाएगा रात्रि में 8:30 बजे परमात्मा की भक्ति पाठशाला के बच्चों द्वारा स्तवन, सामूहिक भक्ति एवं रात्रि 8:30 बजे श्री सुविधि नाथ जैन मंदिर जी में महा आरती का आयोजन किया जाएगा जैन श्री संघ अध्यक्ष अजय चौरडिया ने समाज के सभी महानुभाव से महावीर जन्म कल्याणक के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों मेंअधिक से अधिक संख्या में पधार कर धर्म लाभ प्राप्त करने का अनुरोध किया है

Post a Comment

Previous Post Next Post