Top News

झांकियों के कारवे के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने किया नगर भृमणAccompanied by a procession of tableaux, Maryada Purushottam Shri Ram toured the city.

 दबंग देश, राहुल सोनी 

खरगोन। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभू श्रीराम का प्राकट्योत्सव पर शहर में उत्सवी माहौल रहा। दो तिथियां होने से दूसरे दिन शुक्रवार को भी राम जन्मोत्सव मनाया गया। 


 शाम 4 बजे श्रीराम जन्मोत्सव समिति, गौ रक्षक समिति के तत्वाधान में श्रीरामजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें 17 झाकियों, 15 म्युजिक सिस्टम, अखाडा, नगाडा दलों के साथ ही 100 से अधिक ढोल- तांशा पार्टी से सजी इस शोभायात्रा को निहारने हजारों की संख्या में लोग यात्रा मार्ग पर डटे रहे। उक्त यात्रा मणि चौक से शुरू होकर तालाब चौक, गुरुवा दरवाजा, झंडा चौक, सराफा बाजार, पोस्ट ऑफिस, श्रीकृष्ण टॉकिज होते हुए श्रीराम धर्मशाला स्थित मंदिर पहुंची। यहां महाआरती के बाद प्रसादी वितरण कर शोभायात्रा को विराम दिया गया।

पुलिस ने ड्रोन से रखी नजर

धार्मिक धर्मावलंबियों के इस आयोजन को लेकर पुलिस भी पूरे समय तक चौकन्ना रही। रास्तेभर आला अफसरों सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। एसपी धर्मराज मीना सहित आला अधिकारी ड्रोन, सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के जरिये यात्रा मार्ग पर निगरानी रखते नजर रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post