23 मार्च मशाल यात्रा को लेकर हुआ मंथन
बड़ावदा दबंग देश (डॉ प्रदीप बाफना):- रंगपंचमी पर्व के पश्चात बड़ावदा नगर के समीप स्थित प्रसिद्ध दार्शनिक स्थल हनुमान गढ़ी पर टीम नागेश बजरंगी द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया जिसमें बड़ावदा नगर, आस पास ग्रामीण क्षेत्रों से सेकड़ो की संख्या में युवा उपस्थित हुए
हनुमानगढ़ी के राजा उत्तरमुखी हनुमानजी की पूजा आरती के पश्चात कार्यकर्ता बैठक हुई जिसमें आगामी कार्यक्रम 23 मार्च बलिदान दिवस पर निकलने वाली ऐतिहासिक मशाल यात्रा की रूरेखा भी बनाई गई जिसके सभी ने मिलजुल कर भोजन ग्रहण किया , होली मिलन समारोह के दौरान कार्यकर्ताओ में उत्साह देखा गया व आगामी कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया, कार्यक्रम में क्षेत्र के युवाओ के साथ नगर के समाजसेवी व पत्रकार भी उपस्थित हुए ,
● हनुमानगढ़ी पर आयोजित टीम नागेश बजरंगी का होली मिलन समारोह ऐतिहासिक रहा कार्यकर्ताओ ने जितनी मेहनत और उत्साह के यह आयोजन किया उसी तरह हमे आगामी कार्यक्रम मशाल यात्रा को भी भव्य रूप देना है बड़ावदा क्षेत्र के युवाओं का कार्यक्रम के प्रति उत्साह यह बात सिद्ध करता है कि यहाँ के युवा देश व धर्म रक्षा के प्रति दृढ़ संकल्पित है।

Post a Comment