शिवांश एजुकेशन एंड स्पोर्ट हेल्पिंग फाउंडेशन ने ग्राम खामखेड़ा में शुरू की निशुल्क कोचिंग....
दबंग देश अनिल शर्मा खामखेड़ा त्योंदा
खामखेड़ा त्योंदा --- गंजबासौदा के ग्राम खामखेड़ा (त्योंदा), में शिवांश एजुकेशन एंड स्पोर्ट हेल्पिंग फाउंडेशन ने ग्राम खामखेड़ा में निशुल्क कोचिंग की शुरुआत की। इस कोचिंग का उद्देश्य शिक्षा और खेल के क्षेत्र में बच्चों को बेहतर अवसर प्रदान करना और उनमें शारीरिक, मानसिक, सामाजिक विकास करना है।
संस्था के फाउंडर सुमित तिवारी ने बताया, "हमारा प्रयास है कि सरकारी स्कूल के बच्चों को अच्छी शिक्षा और खेल के अवसर मिलें, जिससे सरकारी स्कूलों के शैक्षणिक स्तर में सुधार होगा। हम इस पहल को गाँव-गाँव तक पहुँचाना चाहते हैं, ताकि हर बच्चे को इसका लाभ मिल सके।"
इस अवसर पर संस्था के विशेष सहयोगी विवेक लोधी द्वारा बच्चों को निःशुल्क पाठ्य सामग्री वितरित कर उन्हें मिठाई बांटी गई। स्थानीय वॉलंटियर साक्षी कुर्मी ने सरस्वती पूजन कर रिबन काटकर कोचिंग का शुभारंभ किया। कोचिंग प्रतिदिन 4 से 6 बजे तक साक्षी कुर्मी द्वारा संचालित की जाएगी, जिसके प्रथम दिन 40 बच्चे सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर सहयोगी मोनू विश्वकर्मा, अनुराग रिछारिया, सौरभ पाटस्कर, आकाश कुशवाह सम्मिलित हुए।

Post a Comment