भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां रोजगार देने की बात कर रहे हैं वही निवाली नगर परिषद द्वारा रोजगार छिन जा रहा है
बड़वानी / निवाली
नगर परिषद निवाली में प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हाल ही में वार्ड 13 पार्षद पति संतोष राठौड़ से जुड़ा कथित भ्रष्टाचार का ऑडियो वायरल होने के बाद भी अब तक मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई है। नागरिकों का कहना है कि यदि ऑडियो में कथित लेनदेन है तो इसकी जांच आर्थिक अपराध ई ओ डब्लू जैसी एजेंसी से कराई जानी चाहिए थी, जबकि नगर परिषद निवाली में भ्रष्टाचार व्याप्त है लेकिन अब तक प्रशासन की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि एक तरफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों पर पर्दा डाला जा रहा है, वहीं दूसरी ओर 40 से 50 वर्षों से 50 से 60 दुकानदार छोटे-छोटे व्यवसाय कर अपने परिवार का पेट पालने वाले गरीब दुकानदारों को अतिक्रमण के नाम पर हटाने की तैयारी की जा रही है।
दुकानदारों का कहना है कि उनकी रोजी-रोटी छीनकर उसी स्थान पर फुव्वारा वह मूर्ति लगाने की बात की जा रही है, जबकि वहां पहले से ही भारत रत्न बाबा साहब अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापित है।
एक ही स्थान पर दो-दो मूर्ति क्यों
दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अगर नगर परिषद वास्तव में जनहित में कार्य करना चाहती है तो सबसे पहले गरीब दुकानदारों को रोजगार देना चाहिये बिना वैकल्पिक व्यवस्था के उन्हें हटाना अन्यायपूर्ण है।
नागरिकों ने मांग की है कि पार्षद पति के वायरल ऑडियो की निष्पक्ष जांच ई ओ डब्लू से कराई जाए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो। तुम नगर परिषद निवाली के सभी कार्यों की जांच होना चाहिए साथ ही गरीब दुकानदारों के साथ हो रहे अन्याय को तुरंत रोका जाए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन ने इस मामले में पारदर्शिता नहीं दिखाई और गरीबों की रोजी-रोटी पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई जारी रही, छोटे दुकानदारों को विश्वास था कि हमारे विधायक श्याम बर्डे के पास जाकर हमें दुकान मिल जाएगी परंतु नतीजा सिफर रहा क्योंकि गरीबों की सुनने वाला कोई नहीं है मुन्ना राठौर, रूपचंद , अन्य दुकानदारों का कहना है कि जब-जब पानसेमल विधान सभा में भाजपा का विधायक बनता है तब तब गरीबों की दुकानें घर तोड़े जाते है जबकि हम सभी लोग भाजपा को ही वोट करते हैं उसके बाद भी हमारी रोजी-रोटी छीनी जा रही आने वाले चुनाव में हम कैसे भाजपा को वोट करेंगे जो हमें पेट पर मार रही है जबकि दूसरी और नगर परिषद निवाली मैं करोड़ का भ्रष्टाचार हो रहा है इनके द्वारा बनाई गई सीसी रोड एवं अन्य कार्य 6 महीने से अधिक नहीं चल रहे हैं कायाकल्प योजना में भी बहुत बड़ा भ्रष्टाचार हुआ है इसकी भी जांच (ई ओ डब्लू )आर्थिक अपराध एजेंसी से जांच की मांग की जा रही है

Post a Comment