Top News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित.. Awareness and Felicitation Program Organized on the Occasion of International Women's Day.

 

दबंग देश अनिल शर्मा गंजबासौदा


गंजबासौदा -सिनर्जी संस्थान एवं एसबीआई फाउंडेशन संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील प्रोग्राम अन्तर्गत, बासौदा स्थित संस्थान मेलाग्राउंड कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना था। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि शशि अनिल यादव अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, मधुलिका रज्जन अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद ,अंशलेखा भावसार वार्ड पार्षद,सुरेश तनवानी अध्यक्ष हार्डवेयर एसोसिएशन, मधु रामपुरी ब्लॉक कम्युनिटी मैनेजर, स्वास्थ्य विभाग, आरती खत्री RKSK आयुष ऑफिसर, एवं सौरभ शर्मा पूर्व सरपंच विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।



कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने अपने संबोधन में महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता और सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज के समग्र विकास में आशा कार्यकर्ता, आशा सुपरवाइजर, सह सहायता समूह, किराना दुकान संचालित, नगर पालिका सफ़ाई कर्मचारी महिलाओं एवं युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही 

कार्यक्रम के समापन पर बुलबुल मौर्य जिला समन्वयक एवं डॉ सचिन अग्रवाल द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी प्रतिभागियों और महिलाओं को धन्यवाद दिया गया। यह कार्यक्रम महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।

आशा कार्यकर्ता, आशा सुपरवाइजर, सह सहायता समूह, किराना दुकान संचालित, नगर पालिका सफ़ाई कर्मचारी महिलाओं एवं युवाओं एवं सिनर्जी संस्थान से सोना पंथी, प्रिया वंशकार, सलोनी चौकसे, प्रद्युम्न पंथी, सिमरन विश्वकर्मा, राहुल नामदेव, नेहा रघुवंशी, महिमा विश्वकर्मा उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post