141 स्वाध्यायियों ने दी थी 30 स्थानों पर परीक्षा
थांदला। जिन शासन गौरव पूज्य गुरुदेव श्री उमेशमुनिजी म.सा. की पावन प्रेरणा से पूज्य श्रीधर्मदास जैन स्वाध्यायी-संघ थान्दला द्वारा वर्तमान प्रवर्तक देव बुद्धपुत्र पूज्य श्री जिनेन्द्रमुनिजी म.सा. के निर्देशन में प्रतिवर्ष स्वाध्यायियों की परीक्षा आयोजित कि जाती है। इस वर्ष परीक्षा का यह छठां वर्ष था जिसमें थांदला सहित 30 विभिन्न स्थानों पर परीक्षा केंद्रों पर 141 स्वाध्यायियों ने विगत 11 जनवरी 2026 को परीक्षा में सहभागिता की थी जिसका परिणाम घोषित किया गया। परीक्षा परिणाम में इस बार पिता-पुत्री की दो जोड़ी जिसमें राजेंद्र रूनवाल व कुमारी भुमिका रूनवाल (थांदला), नितिन नाहर व देशना नाहर (करही), सुनील गादिया (रतलाम) व श्रीमती रश्मि श्रीमाल (खिरकिया) 100 में से 100 अंक प्राप्त कर अव्वल रहे। वही थांदला के पवन नाहर सहित 8 स्वाध्यायियों ने 98 अंक अर्जित किये। इस कड़ी में थांदला से वीर पत्नी संध्या भंसाली 96, भरत भंसाली व कपिल पीचा 93 अंक, निलेश पावेचा 92 अंक, स्नेहलता मोदी 90 अंक, वीर पिता मनीष शाहजी 80 अंक, कुलदीप छाजेड़ व इंदिरा गादिया ने 77 अंक अर्जित कर उत्कृष्ट पुरुषार्थ किया। सर्वश्रेष्ठ स्वाध्यायियों सहित सभी परीक्षार्थियों को समाजसेवी मंगलेश नानालाल श्रीश्रीमार परिवार थान्दला द्वारा प्रभावना प्रदान की जाएगी।
संयोजक वीरेंद्र मेहता ने सभी प्रतिभागियों को उनके पुरुषार्थ के लिए धन्यवाद देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष स्वाध्यायियों की संख्या बढ़ती जा रही है ऐसे में अगली सप्तम परीक्षा का सिलेबस गुरुभगवंतों द्वारा तैयार कर जल्द सबको प्रेषित किया जाएगा वही परीक्षा की तारीख भी बता दी जाएगी। सभी प्रतिभागियों को पूज्य श्री धर्मदास गण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत भंसाली, महामंत्री शैलेश पीपाड़ा, संगठन मंत्री विनोद धोका, कोषाध्यक्ष संतोष चपलोद प्रवक्ता देवेंद्र गादिया, मीडिया प्रभारी पवन नाहर सहित थांदला संघ अध्यक्ष प्रदीप गादिया, सचिव हितेश शाहजी, कोषाध्यक्ष रजनीकांत शाहजी युवा अध्यक्ष प्रांजल लोढ़ा, सचिव प्रांजल भंसाली आदि ने जिनशासन की प्रभवना के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Post a Comment