Top News

भव्या फॉउंडेशन जयपुर द्वारा प्रशांत त्रिवेदी को भारत श्री सम्मान 2025 से किया सम्मानित Prashant Trivedi honored with Bharat Shri Samman 2025 by Bhavya Foundation Jaipur

भव्या फॉउंडेशन जयपुर द्वारा प्रशांत त्रिवेदी को भारत श्री सम्मान 2025 से किया सम्मानित 

इंदौर/अंतर्राष्ट्रीय मैत्री सम्मलेन और भारत श्री सम्मान -2025 में देश,विदेश और प्रदेश की 200 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया ।जिनमे निशक्त जन, कैंसर पीड़ित और आटिज्म वर्रिएर्स, बाल बसेरा गृह के बच्चों को भी सम्मानित किया गया। इस बार भी इस प्रोग्राम में 15 देशों के अवार्डीज़ शामिल हुए। रविवार 01 जून को भव्या फाउंडेशन के तत्वाधान में कैंसर पीड़ितों और शारीरिक रूप से अक्षम और आटिज्म वर्रिएर्स बच्चों लोगों को समर्पित अंतर्राष्ट्रीय मैत्री सम्मलेन और भारत श्री सम्मान - 2025 समारोह का आयोजन रविवार सुबह 10.00 बजे से सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी- जगतपुरा - जयपुर के कालिंदी ऑडिटोरियम में संपन्न किया गया।



जिसमें देश, विदेश और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष मुकाम हासिल करने वाले 200 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया । इस आयोजन में देपालपुर के शिक्षक शिक्षक श्री प्रशांत त्रिवेदी सर को भी शील्ड, सर्टिफिकेट, और सम्मान की प्रतीक जयपुरी पगड़ी पहनाकर अतिथियों द्वारा किया सम्मानित गया।भव्या फाउंडेशन के संस्थापक शैलेन्द्र माथुर और निदेशक डॉ. निशा माथुर ने बताया की इस प्रोग्राम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रख्यात समाजसेवी एवं उद्यमी - महेश भाई सवाणी - सूरत - गुजरात से और अतुल कुमार शर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन करके प्रोग्राम का शुभारम्भ किया गया । भारत श्री सम्मान 2025 प्राप्त होने पर सभी इष्ट मित्रो ने श्री प्रशांत त्रिवेदी सर को शुभकामनाएं प्रेषित की ।

Post a Comment

Previous Post Next Post