Top News

गायत्री सद्बुद्धि देती है,यज्ञ से सद्विचार आते हैं- श्री कृष्ण शर्माGayatri gives good sense, good thoughts come from yagya - Shri Krishna Sharma

गायत्री सद्बुद्धि देती है,यज्ञ से सद्विचार आते हैं- श्री कृष्ण शर्मा

ग्राम देवला में दीप महा यज्ञ संपन्न

 नवीन प्रजापति दबंग देश

युग तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में 24 कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ ग्राम देवला में 19दिसंबर से22दिसंबर 2024 को होगा।इस उपलक्ष्य मे मां अन्नपूर्णा भवन देवला में दीप यज्ञ संपन्न हुआ।इस अवसर पर उप जोन इंदौर के प्रमुख श्री कृष्ण शर्मा ने बताया की

यज्ञ ब्रम्हांड की नाभी है, यज्ञ से ही सब कर्म होते हैं।हमारी उपासना पद्धति उच्चस्तर की होनी चाहिए।

संसार में समय समय पर देव सत्ताएं धरती पर मनुष्य का मार्ग दर्शन करने के लिए आई है।कभी शंकराचार्य,कभी स्वामी विवेकानंद,आज परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्री राम शर्मा इस धरा पर हम सबके मार्ग दर्शन के लिए आए।और उन्होंने युगनिर्माण का संकल्प लिया।गायत्री सदविचार देती है।यज्ञ से सद्कर्म करने की प्रेरणा मिलती है।

 यज्ञ के निमित्त 24 ग्रामों के पाच,पाच जोड़ो को बुलाकर गंगा जल कलश प्रदान किया।उन सभी ग्रामों में गायत्री मंत्र की साधना और मंत्र लेखन अभियान,नशा निवारण की गतिविधियां माह दिसंबर तक चलाई जाएगी।तथा गांव गांव में दीप यज्ञ गायत्री परिवार के परिजनों द्वारा संपन्न करवाए जाएंगे।इस कार्यक्रम में स्वागत भाषण संजय पाटीदार ने दिया,संचालन सुखदेव पाटीदार ने किया।आभार लवकुश पाटीदार ने माना।कार्य क्रम में जिला संयोजक प्रभाकर सोनोने,हीरालाल पाटीदार, गिरधारी लाल मालवीय, 

फूलसिंह नरगेश,प्रताप सिंहअंचल ,रमेश नर्गेश एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post