Top News

स्वामी श्री निजानंद जी महाराज के आश्रम पहुंचे।मुख्यमंत्री डॉ यादव खाचरोद में स्वामी श्री निजानंद जी महाराज के आश्रम पहुंचे। Chief Minister Dr. Yadav reached the ashram of Swami Shri Nijanand Ji Maharaj in Khachrod.

मुख्यमंत्री डॉ यादव खाचरोद में स्वामी श्री निजानंद जी महाराज के आश्रम पहुंचे।


 उज्जैन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सोमवार को रक्षाबंधन पर्व पर खाचरोद के ग्राम चिरोला फंटा में स्थित संत स्व श्री श्री 1008 निजानंद जी महाराज के आश्रम पहुंचे। इसके पूर्व खाचरोद में स्थानीय जनता ने मुख्यमंत्री का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया।

     मुख्यमंत्री डॉ यादव ने आश्रम पहुंचकर यहां स्थित शिव मंदिर में रुद्राभिषेक किया, इसके पश्चात षोडशोपचार पूजन किया। पूजन पंडित आशीष शर्मा, पंडित गोपाल शर्मा और पंडित श्याम कुमार शर्मा ने संपन्न कराया।

   इसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉ यादव ने संत श्री निजानंद जी महाराज के गादी स्थल पर पहुंचकर पूजा अर्चना कर आरती की। इस दौरान सांसद अनिल फिरोजिया, पूर्व विधायक नागदा खाचरोद दिलीप सिंह, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, बहादुर सिंह बोरमुंडला, राजेश कुशवाहा, नरेश शर्मा, अन्य गणमान्य नागरिक तथा आश्रम सेवा समिति के अध्यक्ष सीताराम परमार, उपाध्यक्ष सज्जन सिंह अर्जला, सचिव बालचंद जी रावत, व्यवस्थापक रामानंद जी, सदस्य सुरेंद्र सिंह वाचाखेड़ी, श्री ओंकार लाल पाटीदार, बाबूलाल नायमा और अशोक राजावत मौजूद थे ।

       पूजन-अर्चन के पश्चात मुख्यमंत्री डॉ यादव ने आश्रम में संत स्व श्री सच्चिदानंद जी महाराज की द्वितीय पुण्यतिथि पर आयोजित भंडारे में संतों और स्थानीय नागरिकों के साथ भोजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने सभी को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने आश्रम के सामने रक्षाबंधन कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं से राखी बंधवाई।

Post a Comment

Previous Post Next Post