अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में बाबा साहब की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पणGarlands were offered to the statue of Baba Saheb on the occasion of Ambedkar Jayanti

 अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में बाबा साहब की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

बाबा साहब ने समरसता एवं समानता का अधिकार दिया: बंसल

राकेश सिंह दबंग देश

बदनावर। संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती रविवार को नगर समेत अंचल में मनाई गई। इस मौके पर नगर के अंबेडकर चौराहे पर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

Garlands were offered to the statue of Baba Saheb on the occasion of Ambedkar Jayanti

भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौराहे पर स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर उज्जैन विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष  व भारतीय जनता पार्टी के जिला संगठन प्रभारी श्याम बंसल ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बताए गए रास्ते पर हमें चलना पड़ेगा। वे सभी समाज के लोगों का विशेष ध्यान रखते थे। 

सभी को एक साथ लेकर चलने वाले भारत में पहले महापुरुष थे। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने संविधान को लिखा है। इस संविधान की वजह से ही हम सभी को समानता का अधिकार मिले हैं। साथ ही उन्होंने भेदभाव हटाकर समरसता एवं समानता का अधिकार दिया है।

कार्यक्रम को अन्य नेताओं ने भी संबंधित कर बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष मीना यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रजनीश मालवीय व दिनेश गिरवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रितेशसिंह पवार, प्रजेंद्र भट्ट, शिवरामसिंह रघुवंशी, पार्षद अनिता चौहान, सुखराम देवदा, दिनेश बामनिया, मुकेश बोरझालिया, कालूराम सोलंकी, सुभाष धोका, मितेश शर्मा, अंशुमन जोशी, प्रवीण चावला, अशोक पटेल, लोकेंद्रसिंह सोलंकी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

उधर नगर के जेल रोड पर स्थित अंबेडकर भवन परिसर में स्थापित अंबेडकर प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई। इसके अलावा क्षेत्र के ग्राम ढोलाना, कानवन, नागदा, कोद, बिडवाल आदि गांवो में भी अंबेडकर जयंती मनाई गई। यह जानकारी भाजपा के विधानसभा मीडिया प्रभारी मनोज सोलंकी ने दी।

Post a Comment

0 Comments