विनयांजली सभा में आचार्य विद्यासागर का किया गुणानुवाद
बनेठा :- जैन मुनि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज 18 फरवरी को ब्रह्मलीन हो गए थे। उन्होंने विधिवत सल्लेखना धारण कर डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी जैन तीर्थ में देह त्यागा था। इसके बाद उनके अनुयायियों ने आचार्य श्री का अंतिम संस्कार किया। 25 फरवरी को देशभर में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के सम्मान में विनयांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है। जिसको लेकर बनेठा चंद्रप्रभू जैन मंदिर में सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वाधान में विनयांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन में आर्यिका सूत्रमती माताजी ससंघ इस विनयांजलि सभा का हिस्सा बने। इस दौरान आचार्य विद्यासागर महाराज की फोटो के समक्ष दीप जलाकर,और निर्वाण लाडू समर्पित किया गया। इस मौके पर समाज के लोकेश जैन,तेजमल जैन,प्रवीण पांडया, हेमचन्द सौगाणी, राजेन्द्र मेंहदीवाल सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।
0 Comments