Top News

उंगली पर सजाएँगे लोकतंत्र अभियान के योद्धा हुए सम्मानितWarriors of democracy campaign will be decorated on the finger, honored

उंगली पर सजाएँगे लोकतंत्र अभियान के योद्धा हुए सम्मानित

ग़लत को ग़लत कहें, सही को सही - रंजीत सिंह

इन्दौर। 'जो व्यक्ति ग़लत होता है वह अमीर-ग़रीब या फिर ऊंची जाति या नीची जाति का नहीं होता है। सड़क पर जो ग़लत गाड़ी खड़ी कर रहा है वह भी और जो ग़लत ठेला खड़ा कर रहा है वह भी ग़लत होता है, उसमें भेदभाव नहीं होता। 

उंगली पर सजाएँगे लोकतंत्र अभियान के योद्धा हुए सम्मानितWarriors of democracy campaign will be decorated on the finger, honored

साथ ही आज जिस तरह मतदान के लिए प्रेरित करने वालों का सम्मान हुआ वैसे ही ट्रैफ़िक सुधार करने में भी आप सब भूमिका निभाएँ।' यह बात ख़बर हलचल के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में प्रधान आरक्षक व सुपर कॉप रंजीत सिंह ने कही।

उंगली पर सजाएँगे लोकतंत्र अभियान के योद्धा हुए सम्मानितWarriors of democracy campaign will be decorated on the finger, honored

सर्वप्रथम अतिथि स्वागत नितेश गुप्ता व भूपेंद्र विकल ने किया। स्वागत उद्बोधन ख़बर हलचल के सम्पादक डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' ने दिया। तत्पश्चात वृन्दाविहान बहुउद्देश्यीय संस्था से डॉ. नीना जोशी, जयसिंह रघुवंशी, अनवरत थिएटर समूह, आकाश सेन, सन्नी व हर्ष जैन का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन कवि पारस बिरला ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र कोपरगांवकर, मुकेश तिवारी, अभिषेक स्वामी, लव जोशी आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post