भाजपा प्रत्याशी दत्तीगांव ने ढोलाना समेत विभिन्न गांवो में किया जनसंपर्क, BJP candidate Dattigaon did public relations in various villages including Dholana.भाजपा प्रत्याशी दत्तीगांव ने ढोलाना समेत विभिन्न गांवो में किया जनसंपर्क, BJP candidate Dattigaon did public relations in various villages including Dholana.

 भाजपा प्रत्याशी दत्तीगांव ने ढोलाना समेत विभिन्न गांवो में किया जनसंपर्क, 

दत्तीगांव ने कहा यह बदनावर के भविष्य का चुनाव है,

राकेश सिंह चौहान दबंग देश

बदनावर। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी व प्रदेश के उद्योग मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव इन दिनों गांवो में जनसंपर्क कर मतदाताओं से मिल रहे है। जिन्हें अपर जनसमर्थन भी मिल रहा है। 

शुक्रवार को दत्तीगांव ने बामनसुता गांव से जनसंपर्क की शुरुआत की। इसके बाद वे छोटा कठोडीया, पंचकवासा, ढोलाना, पालिबडोदा, जवासिया, सिलोदीया, मियाखेड़ी, बेंगन्दा आदि गांवो में पहुंचे व घर घर जाकर ग्रामीणों से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए दत्तीगांव ने कहा कि यह चुनाव बदनावर के भविष्य का चुनाव है। भाजपा के शासन व कांग्रेस के शासन की तुलना कर मतदान करे। 

बदनावर। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी व प्रदेश के उद्योग मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव इन दिनों गांवो में जनसंपर्क कर मतदाताओं से मिल रहे है। जिन्हें अपर जनसमर्थन भी मिल रहा है।

भाजपा सरकार ने हर वर्ग की चिंता कर उनके जीवन मे खुशहाली लाने का काम किया है। क्षेत्र में बढ़ते उद्योग धंधे बदनावर की दशा व दिशा बदलने का काम कर रहे है। हमने शिक्षा के अलावा स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर काम किया है। उन्होंने ग्रामीणों से अपने लिए समर्थन मांगा और प्रदेश में पुनः भाजपा सरकार बनाने में भागीदारी निभाने की अपील की। दौरे के दौरान गांवो में ढोल ढमाकों के साथ साफा बांधकर स्वागत किया गया। 

इस मौके पर पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार, पूर्व राज्यमंत्री महेंद्रसिंह पिपलीपाड़ा, पूर्व जनपद अध्यक्ष क्रमश संजय मुकाती व भरत फौजी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि कुलदीपसिंह पिपलीपाडा, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री शिवराम सिंह रघुवंशी, जनपद सदस्य प्रतिनिधि अशोक पटेल,

 भाजपा के मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह देवड़ा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रजनीश मालवीय व परमानंद पाटीदार, जनपद उपाध्यक्ष ममता पाटीदार, विधानसभा प्रभारी अशोक जैन, तुलसीराम सोनगरा, श्री मुकाती, बलराम पाटीदार, जितेंद्र पटेल,  समंदर सिंह चावड़ा, सज्जनसिंह पटेल, राजाराम विश्वकर्मा, आशाराम जाट, राजेद सिंह मियाखेड़ी, अशोक रघुवंशी, सन्नी बाबा, जयदीप सिंह लोधा, धारासिंह चौधरी, महिपाल सिंह चावड़ा, बसंत खारोल समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता व कार्यकर्ता साथ मे थे। 

भाजपा प्रत्याशी राजवर्धन सिंह दत्तीगांव शनिवार को भी जनसंपर्क करेंगे। वे बिड़वाल मंडल के विभिन्न गांवो में जनसपंर्क करेंगे। यह जानकारी भाजपा के विधानसभा मीडिया प्रभारी मनोज सोलंकी ने दी।

Post a Comment

0 Comments