Top News

कश्मीर में धारा 370 हटाई तो किसी ने भी एक कंकर तक फेंकने की हिम्मत नही की: अमित शाह When Article 370 was removed in Kashmir, no one dared to throw even a pebble: Amit Shah

 कश्मीर में धारा 370 हटाई तो किसी ने भी एक कंकर तक फेंकने की हिम्मत नही की: अमित शाह,

शाह ने कहा इस बार एमपी में 3 बार दीपावली मनेगी,

राकेश सिंह चौहान दबंग देश

भाजपा की जनसभा में उमड़े जनसैलाब से नेता गदगद, पूरा पांडाल खचाखच भराया, 10 हजार से ज्यादा लोग हुए शामिल, 

बदनावर। मध्यप्रदेश में इस बार 3 बार दीपावली मनेगी। पहली दीपावली दीपावली के दिन, दूसरी दीपावली 3 दिसंबर को चुनाव परिणाम घोषित होने के दिन व तीसरी दीपावली 22 जनवरी को मनाई जाएगी। जिस दिन अयोध्या में प्रभु श्रीराम भव्य मंदिर में विराजेंगे। 

कांग्रेस सालों से मन्दिर बनाने में अड़ंगा डालती आ रही थी। किन्तु 9 वर्ष के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने मन्दिर बनाकर दिखा दिया। जो राम को काल्पनिक बताते थे वे अब चुप है। यह बात यहां कृषि उपज मंडी में देश के ग्रह मंत्री अमित शाह ने कही। वे भाजपा प्रत्याशी राजवर्धन सिंह दत्तीगांव के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने आए थे। 

बदनावर। मध्यप्रदेश में इस बार 3 बार दीपावली मनेगी। पहली दीपावली दीपावली के दिन, दूसरी दीपावली 3 दिसंबर को चुनाव परिणाम घोषित होने के दिन व तीसरी दीपावली 22 जनवरी को मनाई जाएगी। जिस दिन अयोध्या में प्रभु श्रीराम भव्य मंदिर में विराजेंगे।

संबोधन की शुरुआत शाह ने प्राचीन बैजनाथ महादेव, एकवीरा देवी व भोयरावाला भगवान आदिनाथ के जयकारे व  सरदार पटेल के जयघोष के साथ की। शाह ने कहा कि कांग्रेस ने अपने 10 साल के कार्यकाल में मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था। जब में अहमदाबाद से उज्जैन महाकाल के दर्शन करने के लिए एमपी में आता था तो सड़को की बदहाली से परेशान  होता था। गढ्ढो में सड़क को ढूंढना पड़ता था।

बदनावर। मध्यप्रदेश में इस बार 3 बार दीपावली मनेगी। पहली दीपावली दीपावली के दिन, दूसरी दीपावली 3 दिसंबर को चुनाव परिणाम घोषित होने के दिन व तीसरी दीपावली 22 जनवरी को मनाई जाएगी। जिस दिन अयोध्या में प्रभु श्रीराम भव्य मंदिर में विराजेंगे।

 किंतु अब भाजपा सरकार के कार्यकाल में एमपी विकसित प्रदेश बनकर उभरा है। जब हम कश्मीर में धारा 370 हटाने के लिए कानून लाए तब संसद में कांग्रेस ने कहा कि धारा हटाने से कश्मीर में खून की नदियां बह जाएगी व लोगो को रोकना मुश्किल होगा। किन्तु हमने 370 हटाकर दिखाई। किसी की भी हिम्मत नही हुई की कश्मीर में कोई भी एक कंकर तक फेंक सके। यह मोदी के कारण ही संभव हुआ है। 

शाह ने कहा की बदनावर की जनता राष्ट्रहित को देखकर वोट करे। आपका एक एक मत न सिर्फ राजवर्धन सिंह को मिलेगा। बल्कि इन मतों से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ताकत बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा आदिवासी समाज की उपेक्षा की है। 

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आदिवासी गौर. दिवस मनाने का काम भाजपा ने किया है। यही नही प्रदेश् में आदिवासी समाज के लिए बजट भी भाजपा सरकार ने ही बढाया है। उन्होंने कहा कि बदनावर की जनता मतदान भाजपा के पक्ष में ही करे जिससे हम मोदी जी के हाथों को ओर मजबूत कर सके। शाह ने अपने भाषण में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजयसिंह व राहुल गांधी पर भी कई बार जुबानी हमला बोला। 

इसके पहले भाजपा प्रत्याशी राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने हमेशा जनता के हितों का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरी दुनिया मे भारत की ताकत का डंका बज रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता अवैध शराब बांटते हुए पकड़ा रहे है। हम इस बार पुनः भाजपा की जीत का इतिहास बनाएगे। दत्तीगांव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने लाडली बहना योजना शुरू कर बहनो को स्वावलंबी बनाने का काम किया है। अकेले बदनावर विधानसभा क्षेत्र में करीब 60 हजार महिलाए लाभांवित हो रही है।

 बदनावर क्षेत्र में फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगने जा रही, वही पीएम मेगा टेक्सटाइल पार्क, सोया प्लांट व कपड़ा कारखाना बदनावर की दशा व दिशा बदल रहे है। हमारा बदनावर तेजी से आगे बढ़ रहा। यह सब भाजपा सरकार के कारण ही संभव हुआ है। नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार, पूर्व राज्यमंत्री महेंद्रसिंह पिपलीपाडा, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ प्रह्लाद सिंह सोलंकी, नगर पंचायत अध्यक्ष मीना यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, जिला पंचायत के पूर्व सदस्य दिनेश गिरवाल, भाजपा के विधानसभा संयोजक मोहन सिंह चौहान, आदिवासी नेता गिरधारी मंडलोई, 

भाजपा के सभी 6 मंडलो के अध्यक्ष क्रमश अक्षय शर्मा, नारायण सिंह देवड़ा, उमेश पाटीदार, धर्मेंद्र राठौड़, पवन डोड व मुन्नालाल पटेल आदि अतिथि रूप में मंचासीन थे। कार्यक्रम का संचालन जिला पंचायत के पूर्व सदस्य रजनीश मालवीय ने किया। आभार विधायक प्रतिनिधि राजेद्र सराफ ने माना। जनसभा को लेकर लोगो मे भी खासा उत्साह देखा गया। 

मंडी परिसर में बड़ा पांडाल लगाया गया था। जो लोगो की भीड़ के कारण खचाखच भरा हुआ दिखा। वही कई लोगो ने चारो ओर खड़े रहकर भी सभा सुनी। जनसभा में 10 हजार से ज्यादा लोग शामिल थे। जैसे ही मंच पर अमित शाह आए वैसे ही पूरा पांडाल मोदी मोदी के नारे से गूंज उठा। यश कालेज मैदान में उतरा हेलीकॉप्टर,

शाह हेलीकॉप्टर से बदनावर आए थे। यहां पेटलावद रोड़ पर स्थित यश कालेज मैदान में बनाए गए हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर उतरा। जहां दत्तीगांव समेत भाजपा नेताओं ने गुलदस्ता भेंटकर उनकी अगवानी की। इसके बाद शाह काफिले के साथ सभास्थल पहुंचे। भाजपा की यह बड़ी सभा कार्यकर्ताओ में जोश भर गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post