Top News

पंजाबी समाज 27 नवंबर को श्री गुरुनानक एक्स का 555वां प्रकाश पर्व मनाएगा Punjabi society will celebrate the 555th Prakash Parv of Shri Guru Nanak X on 27th November.

 पंजाबी समाज 27 नवंबर को श्री गुरुनानक एक्स का 555वां प्रकाश पर्व मनाएगा

गुरुद्वारा श्री दुःख निवारण साहेब पर नौ दिवसीय कार्यक्रम चल रहे ।

नाहरू मोहम्मद दबंग देश जावरा। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी  गुरुनानक देव का जन्मोत्सव प्रकाश पर्व के रूप में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। प्रकाश पर्व को समर्पित प्रभात फेरी की शुरुआत रविवार से हुई।  

इसी तार तम्य में  गुरुद्वारे से प्रतिदिन निशान साहब के साथ प्रभात फेरी निकाली जाएगी। पंजाबी समाजजन शबद कीर्तन करते हुए लोगों के घर-घर जाकर अरदास भी कर रहे हैं। प्रकाश पर्व का मुख्य आयोजन स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारे पर होगा। गुरुद्वारा विद्युत रोशनी से जगमगाएगा। वहीं आतिशबाजी भी होगी।

नाहरू मोहम्मद दबंग देश जावरा। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी  गुरुनानक देव का जन्मोत्सव प्रकाश पर्व के रूप में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। प्रकाश पर्व को समर्पित प्रभात फेरी की शुरुआत रविवार से हुई।

     समाज के देवेंद्रसिंह गुर ने बताया पंजाबी समाज 27 नवंबर को श्री गुरुनानक एक्स का 555वां प्रकाश पर्व मनाएगा। इसी उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री दुःख निवारण साहेब पर नौ दिवसीय कार्यक्रम चल रहे हैं। 19 नवंबर से प्रभात फेरी निकलना शुरू हो गई है जो 24 नवंबर तक निकलेगी। प्रभात फेरी के तहत कई लोगां ने समाजजन को अपने घर आमंत्रित किया।

 मंजीरे बजाते और कीर्तन करते हुए घर पहुंचे, जहां समाजजन ने उनकी खुशहाली की अरदास भी की। प्रभातफेरी में संगत धन गुरुनानक सारा जग तारेया, सतनाम वाहे गुरु सतनाम वाहेगुरु आदि का गायन कर रही है। 25 नवंबर से अखंड खंड साहेबजी के पाठ शुरू होंगे।

 जिसका समापन 27 नवंबर को सुबह होगा। इस बीच 26 नवंबर को सुबह गुरुद्वारे पर निशान साहेबजी की सेवा होगी। 27 नवंबर को प्रकाश पर्व पर शोभायात्रा निकलेगी। इस दिन नगर कीर्तन, लंगर व रात में भक्ति कार्यक्रम होंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post