केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 11 नवंबर को आएंगे बदनावर, Union Home Minister Amit Shah will come to Badnawar on November 11,

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 11 नवंबर को आएंगे बदनावर, 

नागदा से मोहनखेडा तक 84 किलोमीटर करेंगे रोड शो, 

हेलीकॉप्टर से नागदा आएंगे शाह, यहां से रथ में सवार होकर होंगे रवाना, 

राकेश सिंह चौहान दबंग देश

बदनावर। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा अंतिम दिनों में पूरी ताकत झोंकेंगी। पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बदनावर दौरा प्रस्तावित है। अमित शाह 84 किलोमिटर लंबा रोड शो करेंगे। जिसको लेकर तैयारियां चल रही है। दौरे के दौरान शाह बदनावर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी राजवर्धनसिंह दत्तीगांव व सरदारपुर के भाजपा प्रत्याशी वेलसिंह भूरिया के पक्ष में मैदान संभालेंगे। 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 11 नवंबर को आएंगे बदनावर, Union Home Minister Amit Shah will come to Badnawar on November 11,

  भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी ने जानकारी देते हुए बताया कि देश के गृह मंत्री अमित शाह 11 नवंबर को बदनावर क्षेत्र में रोड़ शो करेंगे। शाह दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से नागदा पहुंचेगे। इसके बाद हेलीपेड से रवाना होकर नागदा में होने वाली जनसभा को संबोधित करेंगे। बाद में वहां से उनका रोड़ शो शुरू होगा। इसमें वे रथ में सवार होकर नागदा से कानवन, बोराली होते हुए दोपहर 3.30 बजे बदनावर आएंगे। यहां बदनावर में रोड़ शो करते हुए भैंसोला पहुंचेगे। जहां रथ सभा होगी। इसके बाद यहां से रवाना होकर वे सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेंगे। शाम 6.20 बजे वे राजोद पहुंचेंगे। जहां रथ सभा करेंगे। राजोद से रवाना होकर शाम 7.40 बजे लाबरिया पहुंचेगे। जहां वे रथ सभा को भी संबोधित करेंगे। यहां से वे रवाना होकर रात्रि 9 बजे राजगढ़ जाएंगे। वहां जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाह रात्रि 10 बजे मोहनखेड़ा पहुंचेंगे। जहां रात्रि विश्राम करेंगे। 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 11 नवंबर को आएंगे बदनावर, Union Home Minister Amit Shah will come to Badnawar on November 11,


हेलीपैड व सभास्थल को देखा, 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी, भाजपा के विधानसभा संयोजक मोहनसिंह चौहान, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ प्रह्लादसिंह सोलंकी, विधानसभा प्रभारी अशोक जैन, कानवन मंडल के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ आदि नेताओ ने नागदा पहुंचकर हेलीपेड व सभास्थल का अवलोकन किया व कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओ से चर्चा की। यह जानकारी भाजपा के विधानसभा मीडिया प्रभारी मनोज सोलंकी ने दी।

Post a Comment

0 Comments