श्री गणेश व्यायाम शाला परिवार द्वारा मनाया गया शरदोत्सव कार्यक्रम
राकेश सिंह चौहान दबंग देश
श्री गणेश व्यायाम शाला परिवार द्वारा शरद पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया परंपरा अनुसार इस वर्ष भी गणेश व्यायाम शाला परिवार द्वारा बड़े हर्ष उल्लास से शरद पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। ऐसी मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा की किरणों से अमृत की वर्षा होती है और इस दिन से शरद ऋतु का आगमन होता है। इस दिन चंद्रमा की दुधिया रोशनी में दूध की खीर बना कर पीने से शरीर के रोगों का से मुक्ति मिलती है एवं नई ऊर्जा का संचार होता है साथ ही स्वस्थ स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्राप्त होती है।शरीर के रोगों से मुक्ति मिलती है ।
शरद पूर्णिमा और इस खीर को पीने से कई महत्वपूर्ण लाभ मिलते हैं। इस अवसर पर व्यायाम शाला उस्ताद प्रहलाद यादव, पंडित लालचंद जी शर्मा .राजेश प्रजापत, श्रीधर व्यास, मनीष शर्मा, लोकेंद्रे सिंह पवार,अजय गोयल,अशोक हारोड, सुनील राव,यश गुर्जर, विशाल बैरागी,नीलेश गुर्जर, जितेंद्र आय शुभम शर्मा,राजू,निनामा,रवि यादव, आदि सदस्य मौजूद थे। जानकारी मीडिया प्रभारी यश गुर्जर द्वारा प्राप्त हुई।
0 Comments