कानवन में नवीन भवन समेत 5 करोड़ के विकास कार्यो का लोकार्पण व भूमिपूजन हुआ,
राकेश सिंह चौहान दबंग देश
बदनावर। प्रदेश सरकार के औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री व क्षेत्र विधायक राजवर्धनसिंह दत्तीगांव शनिवार रात्रि में कानवन पहुंचे। जहां ग्राम पंचायत द्वारा आयोजित करीब 5 करोड़ के विकास कार्यों का समारोहपूर्वक लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी, जनपद अध्यक्ष आशाकुंवर सोलंकी, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष डॉ प्रहलादसिंह सोलंकी, जिला पंचायत सदस्य विक्रम पटेल, विधायक प्रतिनिधि ईश्वर कटारा, भाजपा के संयोजक मोहनसिंह चौहान, जनपद सदस्य नितिन सावंत, भाजपा के मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़, दिनेश गिरवाल, नारायण सिंह देवड़ा, पवन डोड, मुन्नालाल पटेल, सुनील मोदी, कमलसिंह सोलंकी, मनोहरसिंह कामदार, आशाराम जाट,
दिग्विजयसिंह, पवन पेरूलिया, कुलदीप जाट, बसंतीलाल जैन, दिनेश शर्मा, राजमल जैन, भीमसिंह गोयल, कृष्णापालसिंह, इंदरसिंह सोलंकी, यशवंत सोलंकी, महिपालसिंह सोलंकी, संतोष जायसवाल, दिनेश कुशवाह, शैलेन्द्र शर्मा, समंदरसिंह डोडिया, शिवरामसिंह रघुवंशी, छतरसिंह पटेल, विवेक पाटीदार, अशोक पटेल, राजेंद्र पटेल, विजयसिंह पँवार आदि अतिथि रूप में मंचासीन थे।
ग्राम पंचायत सरपंच सूरजबाई भाभर, उपसरपंच मुकेश भगवासा, सचिव योगेंद्रसिंह राठौर, राजपालसिंह सोलंकी समेत पंचों ने अतिथियो का साफा बांधकर स्वागत किया। भाजपा के मंडल महामंत्री दिलीपसिंह सोलंकी ने स्वागत भाषण दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दत्तीगांव ने कहा कि कानवन ऐसी पंचायत है। जो पूरे जिले में मॉडल बनकर उभरी है। पंचायत ने स्वयं के खर्चे पर करीब 3 करोड रुपए का सर्वसुविधायुक्त अस्पताल भवन बनाकर पूरे प्रदेश में विकास का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि चामला क्षेत्र सालों से भाजपा का गढ़ है।
अब इस क्षेत्र में विकास की रफ्तार तेजी से आगे बढ़ी है। बदनावर क्षेत्र की तकदीर व तस्वीर बदलती हुई हमें दिखाई दे रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, जल, सड़क आदि के साथी औद्योगिक इकाई को स्थापित करने में हम कामयाब हुए हैं। इसके सार्थक परिणाम हमें आगामी दिनों में और देखने को मिलेंगे। कानवन व चामला क्षेत्र के विकास के लिए कभी भी धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। मेरे पिता स्व प्रेमसिंह दतीगांव को भी इस क्षेत्र का हमेशा साथ मिलता आया है। मैं कानवन व चामला क्षेत्र का हमेशा ऋणी हूं।
कार्यक्रम को खेमराज पाटीदार, महेंद्रसिंह पिपलीपाड़ा, मनोज सोमानी, प्रहलादसिंह सोलंकी, मोहनसिंह चौहान, नितिन सावंत ने भी संबोधित कर इस बार पुनः भाजपा की सरकार बनाने और बदनावर से भाजपा को जीतने का आवाहन किया। नेताओ ने गत दिनों भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व विधायक भंवरसिंह शेखावत पर भी बिना नाम लिए जमकर कटाक्ष किए। नवीन अस्पताल भवन का हुआ लोकार्पण
कार्यक्रम की शुरुआत के पहले ग्राम पंचायत के करीब 5 करोड रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। करीब 3 करोड़ लागत से बने सर्वसुविधायुक्त नवीन अस्पताल भवन के अलावा 7 खेत सड़क, 4 शासकीय स्कूल की बाउंड्रीवॉल, 1 सामुदायिक भवन, नाली एवं सीसी रोड के अलावा गांव में पोल, केबल विद्युतीकरण कार्य समेत अन्य कार्यों का फीता काटकर लोकार्पण किया।
वही गांव के नयापुरा में सीसी रोड, पंचायत भवन के पीछे वाली गली में सीसी रोड, बांगला हनुमान मंदिर के मुख्य द्वार समेत अन्य निर्माण कार्यों का गेती चलाकर भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो के जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज सोलंकी ने किया। आभार ग्राम पंचायत के उपसरपंच मुकेश भगवासा ने माना। कार्यक्रम में कानवन के आसपास के विभिन्न पंचायतों के सरपंच, जनपद प्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ताओ समेत 2 हजार से ज्यादा लोग उपस्थित थे।
0 Comments