Top News

धर्मधारा कुक्षी हुई शिवमय, सर्व कल्याण की कामना के साथ ऐतिहासिक कावड़ यात्रा का हुआ भव्य स्वागत Dharmadhara Kukshi Shivamay, grand welcome of historical Kavad Yatra with wishes for all welfare

 धर्मधारा कुक्षी हुई शिवमय, सर्व कल्याण की कामना के साथ ऐतिहासिक कावड़ यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

संतो के समागम से भव्य हुई कावड़ यात्रा, आस्था का जनसैलाब उमड़ा

विधायक श्री हनी बघेल भी हुए सपरिवार शामिल

कुक्षी।श्रावण मास के पावन् अवसर पर कुक्षी क्षेत्र की सबसे बड़ी सर्व सुख प्रदायिनी माँ नर्मदा कावड़ यात्रा का विशाल आयोजन शनिवार को  किया गया। इस ऐतिहासिक कावड़ यात्रा का आयोजन धर्म सेवा संगठन के सरंक्षक एवं विधायक सुरेन्द्र सिंह "हनी" बघेल के नेतृत्व में यह यात्रा  निकाली गई।

कावड़ यात्रा की शुरुआत मे विधायक बघेल ने हजारों शिव  भक्तो के साथ कोटेश्वर घाट  स्थित माँ नर्मदा जी की पूजा अर्चना की जहाँ से यात्रा प्रारम्भ हुई ।
कुक्षी।श्रावण मास के पावन् अवसर पर कुक्षी क्षेत्र की सबसे बड़ी सर्व सुख प्रदायिनी माँ नर्मदा कावड़ यात्रा का विशाल आयोजन शनिवार को  किया गया। इस ऐतिहासिक कावड़ यात्रा का आयोजन धर्म सेवा संगठन के सरंक्षक एवं विधायक सुरेन्द्र सिंह "हनी" बघेल के नेतृत्व में यह यात्रा  निकाली गई।

यात्रा क्षेत्र के कोठड़ा निसरपुर,भवरिया,सुसारी होते हुए 17 किलो मीटर की दूरी तय करते हुए यात्रा हजारो की सख्या मे शिव भक्त कावड़ मे नर्मदा जल लेकर भक्ति आराधना करते हुए कुक्षी नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए अति प्राचीन श्री लक्ष्मीनारायण शिव मंदिर पहुंची जहाँ विधायक हनी बघेल के साथ सभी ने पूजा अर्चना कर माँ नर्मदा जल से  भगवान नीलकंठेश्वर जी का अभिषेक कर सर्व कल्याण की कामना की।कावड़ यात्रा का नगर में हुआ भव्य स्वागत

कावड़ यात्रा के नगर प्रवेश पर ताहेरी मंजिल पर बोहरा समाज गायत्री कालोनी, गायत्री मंदिर, साई मंदिर, विजय स्तंभ चौराहा, लोहा मंडी, सिनेमा चौराहा, पुलिस थाना, पड़ाव चौराहा, पाटीदार चौक, दाताहारी मंदिर, कचहरी चौक, महात्मा गांधी मार्ग, सुतार मोहल्ला, लोणी दरवाजा आदि स्थानों पर नगर वासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।कावड़ यात्रा की भव्यता में मुख्य आकर्षण

कावड़ यात्रा की  भव्यता में उज्जैन के भस्म रमैया मंडल द्वारा डमरू एवम वाद्य यंत्रों द्वारा शिव आराधना, गुजरात के बैंड रॉक स्टार के मधुर गीत संगीत, गुजरात के प्रसिद्ध गायक विक्रम चौहान और गायिका तौरल राठवा की मधुर आवाज में शिव भजन, निमाड़ की प्रसिद्ध नृतिका नायरा राजपूत के आकर्षक नृत्य, सुप्रसिद्ध गायक शशांक तिवारी कुंदनपुर के मधुर गीत, संगीतकार मयूर भायल कोणदा का लयबद्ध संगीत  एवम  डी जे  साउंड पर थिरकते भक्त विशेष आकर्षण रहे।नारी शक्ति का योगदान

कावड़ यात्रा में ग्राम भवरिया से संपूर्ण कुक्षी विधानसभा क्षेत्र से पधारी नारी शक्ति शरीक हुई। भवरिया में महिलाओं के लिए फरियाली, एवम अल्प आहार की व्यवस्था की गई। भवरिया से शरीक महिला कावड़ यात्री की संख्या भी ऐतिहासिक रही क्षेत्र में इस तरह की यात्रा में पहली बार इतनी संख्या में महिलाओं का शामिल होना ऐतिहासिक बना। हुआ विशाल भंडारा

कावड़ यात्रा के समापन में कावड़ यात्रियों ओर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन कृषि उपज मंडी साई मंदिर पर रखा गया जिसमे हजारों श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसाद ग्रहण की।

Post a Comment

Previous Post Next Post