Top News

पुरुष हॉकी दल ने हॉकी में जीता कांस्य पदक Men's hockey team won bronze medal in hockey

 पुरुष हॉकी दल ने हॉकी में जीता कांस्य पदक

पुरुष दल ने गुजरात को 2.1 से और महिला दल ने 2.0 से किया पराजित

बड़वानी। राष्ट्रीय जनजातीय संवर्ग का राष्ट्रीय खेल महोत्सव का आयोजन भुवनेश्वर उड़ीसा में 9 से 12 जून तक आयोजित किया गया। इसमें बालक-बालिका वर्ग में हॉकी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है।

बड़वानी। राष्ट्रीय जनजातीय संवर्ग का राष्ट्रीय खेल महोत्सव का आयोजन भुवनेश्वर उड़ीसा में 9 से 12 जून तक आयोजित किया गया। इसमें बालक-बालिका वर्ग में हॉकी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है।


जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया राष्ट्रीय जनजातीय संवर्ग का राष्ट्रीय खेल महोत्सव का आयोजन भुवनेश्वर उड़ीसा में 9 से 12 जून में आयोजित किया गया था। इसमें बालक-बालिका हॉकी प्रतियोगिता में जनजातीय कार्य विभाग बड़वानी द्वारा मध्यप्रदेश हॉकी दल बालिक-बालिका को भेजा गया था। वहां पर खिलाड़ियों द्वारा अच्छा प्रदर्शन करते हुए पुरुष हॉकी दल ने गुजरात को 2.1 से हराकर कांस्य पदक जीता है। इसी प्रकार मध्यप्रदेश महिला हॉकी दल ने भी गुजरात को 2.0 से पराजित कर राष्ट्रीय खेल महोत्सव में कांस्य पदक प्राप्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post