Top News

लाडली बहना योजना महिलाओ को स्वावलंबी बनाएगी: अग्रवाल Ladli Bahna Yojana made women self-reliant: Aggarwal

 लाडली बहना योजना महिलाओ को स्वावलंबी बनाएगी: अग्रवाल

नगर परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महिलाओ ने सीएम का सीधा प्रसारण सुना, 

राकेश सिंह चौहान

बदनावर। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा महिलाओ के लिए शुरू की गई लाडली बहना योजना का शनिवार को शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने जबलपुर से इसका शुभारंभ किया। यहां नगर परिषद द्वारा जैन धर्मशाला में नगर की महिलाओ का सम्मेलन आयोजित कर मुख्यमंत्री का सीधा प्रसारण दिखाया व सुनाया गया। कार्यक्रम में नगर की एक हजार से अधिक महिलाएं शामिल हुई। 

बदनावर। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा महिलाओ के लिए शुरू की गई लाडली बहना योजना का शनिवार को शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने जबलपुर से इसका शुभारंभ किया। यहां नगर परिषद द्वारा जैन धर्मशाला में नगर की महिलाओ का सम्मेलन आयोजित कर मुख्यमंत्री का सीधा प्रसारण दिखाया व सुनाया गया। कार्यक्रम में नगर की एक हजार से अधिक महिलाएं शामिल हुई।


  कार्यक्रम में राज्य नागरिक आपूर्ती निगम के उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, एसडीएम मेघा पंवार, भाजपा के विधानसभा संयोजक मोहन सिंह चौहान, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि शेखर यादव, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष क्रमश प्रेमचंद परमार व आशा सराफ, नगर भाजपा अध्यक्ष अक्षय शर्मा, महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष सुषमा पाठक, लाडली बहना योजना प्रभारी माध्वीकुवंर सोलंकी, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रजेंद्र भट्ट, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सुनीता परमार, पूर्व पार्षद पंकज ठाकुर व द्रोपदीबाई राठौड़, नगर भाजपा महामंत्री राहुल पाटीदार, सीमा रावल, नेहा शर्मा, शांतिबाई परमार, सन्तोष राव, कन्हैयालाल गुर्जर, सतीश श्रीवास्तव, मितेश शर्मा, दीपक जाधव आदि अतिथि रूप में मंचासीन थे। 

   नगर परिषद अध्यक्ष मीना शेखर यादव, पार्षद जितेंद्र शर्मा, भारती राठौड़, अनिता चौहान, अनिता जाधव, झन्नूबाई सिर्वी, सुखराम देवदा, बबिता नागल, चेनाबाई डावर, सीएमओ मनोज कुमार मौर्य आदि ने अतिथियो का स्वागत किया। स्वागत भाषण नगर परिषद अध्यक्ष मीना यादव ने देते हुए बताया कि योजना में नगर की 3 हजार 308 महिलाओ को लाभ मिला है। 


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अग्रवाल ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान देश के पहले मुख्यमंत्री है, जिन्होंने लाड़ली लक्ष्मी योजना के बाद अब बहनों के लिए भी लाडली बहना योजना शुरू की है। यह योजना महिलाओं के लिए कारगर साबित होगी। अग्रवाल ने कहा कि लाडली बहना योजना के लागू होने के बाद महिलाओ के बैंक खाते में हर महीने एक हजार रूपए आएंगे। यह योजना महिलाओ को स्वावलंबी बनाएगी। कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। संचालन मनोज सोलंकी ने किया। आभार पार्षद प्रतिनिधि डॉ संतोष चौहान ने माना। इस मौके पर एक हजार से अधिक महिलाएं कार्यक्रम में उपस्थित थी। कार्यक्रम शुरूआत के पहले नगर के अलग अलग वार्डो से महिलाएं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ के साथ ढोल ढमाकों के साथ कलश यात्रा के साथ पहुंची। कार्यक्रम समापन के बाद महिलाओ की उपस्थिति में जमकर आतिशबाजी के साथ खुशिया भी मनाई गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post