भाजपा करेंगी विकास यात्रा,8 वार्डों में पहुंचेंगे विधायक सहित जनप्रतिनिधि, BJP will do Vikas Yatra, public representatives including MLA will reach in 8 wards

भाजपा करेंगी विकास यात्रा,8 वार्डों में पहुंचेंगे विधायक सहित जनप्रतिनिधि, 

मुकेश खेड़े

बड़वाह/ प्रदेश की शिवराज सरकार द्वारा 5 से 25 फरवरी तक ग्राम और शहरी क्षेत्र में विकास यात्रा निकाली जाएगी। विकास यात्रा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को विधायक सचिन बिरला एवं एसडीएम बीएस कलेश ने नगर पालिका कार्यालय में बैठक आयोजित की। विधायक ने कहा कि 5 फरवरी से बड़वाह के सभी 18 वार्डो से विकास यात्रा की शुरुआत होगी। विकास यात्रा सुबह 9 बजे से शुरू होकर देर शाम तक चलेगी। इस दौरान विधायक के साथ जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल रहेंगे। विधायक ने कहा कि विकास यात्रा का लक्ष्य नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान एवं नगर के विकास कार्यों को पूर्ण करना है।

 साथ ही नागरिकों को केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाएगा। विधायक ने कहा कि व्यक्ति बड़ा नहीं होता है, पार्टी बड़ी होती है, हम सब मिलकर ऐतिहासिक विकास यात्रा निकालेंगे और हितग्राहियों को लाभ दिलाएंगे। समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक विकास की धारा पहुंचनी चाहिए। विकास यात्रा का आगाज संत रविदास जयंती से किया जाएगा। विकास यात्रा के दौरान नागरिकों को केंद्र व प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इस दौरान नपा उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल, महिला मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष रजनी भंडारी,पार्षद गणेश पटेल,रूपसिंग रावत,बबलू चौरसिया, मुरली जायसवाल, सहित जनप्रतिनिधि व नपा कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments