सहज योग प्रवर्तनी माताजी चैतन्य रथयात्रा का थांदला में हुआ भव्य स्वागत Sahaja Yoga pioneer Mataji Chaitanya Rath Yatra received grand welcome in Thandla

 सहज योग प्रवर्तनी माताजी चैतन्य रथयात्रा का थांदला में हुआ भव्य स्वागत

माताजी के सहज योग से जीवन को स्वस्थ्य बनाने का दिया संदेश

सहज योग प्रवर्तनी पूज्य माताजी निर्मला देवी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से निकली सहज योग चैतन्य रथयात्रा का आज प्रातः थांदला नगर में प्रवेश हुआ जहाँ थांदला सहज योग सदस्यों के साथ स्थानीय नागरिकों ने भव्य स्वागत किया वही यात्रा नगर के मुख्य मार्गों में सहज योग का प्रचार करते हुए रामेश्वर मन्दिर पर समाप्त हुई। 

यात्रा में सहज योग के राज्य समन्वयक जयंती भाई सोनी, सूर्य प्रकाश सोनी, जयंत सिंघल, अनिल जैन विशेष रूप से शामिल हुए। जानकारी देते हुए सहज योग समन्वयक कुलदीप सिंह झाला ने बताया सहज योग की प्रवर्तनी माताजी निर्मला देवी के जन्म शताब्दी महोत्सव के उपलक्ष्य में जन जागृति हेतु इस यात्रा सहित अन्य दो और चैतन्य रथ यात्राएं देश के अलग-अलग राज्यों में सहज योग ध्यान विधि के प्रचार प्रसार के उद्देश्य से माताजी की जन्म स्थली छिंदवाड़ा से जनजागृति का अलख जगाने भ्रमण पर निकाली गई हैं। यात्रा पेटलावद होती हुई रायपुरिया में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेगी। यात्रा वहाँ से धार जिले के राजगढ़ आदि विभिन्न स्थानों पर होती हुई 21 मार्च 2023 को

परम पूज्य श्रीमाताजी निर्मला देवी के 100 वां जन्म दिवस माताजी की जन्म स्थली छिंदवाड़ा पहुंचेंगी जहाँ 19 से 22 मार्च तक मनाए जा रहे जन्म शताब्दी वर्ष में शामिल होकर पूजा महोत्सव के साथ ये रथ यात्राएं पूर्णता प्राप्त कर लेंगी। यात्रा में थांदला सहज योग के जयदीप झाला, गौवर्धन व्यास, विजय जोशी, गनपतिदास बैरागी, किशोर आचार्य, ओम प्रकाश शर्मा, पवन नाहर, धार्मिक आचार्य, जयंत आचार्य, कुलदीप व्यास, शांति मेड़ा, प्रीति शर्मा, दीपिका सिंगाड़, करिश्मा व्यास आदि बड़ी संख्या में सहज योग सदस्य माता एवं बहनें भी उपस्थित थी।

Post a Comment

0 Comments