बुद्धि शाली गरीब बुद्धि के बल पर अमीर बनता है जबकि अमीर पैसों के बल पर बुद्धिशाली नहीं बन सकता --हर्ष प्रिया श्री जीA wise poor becomes rich on the strength of his intellect while the rich cannot become wise on the basis of money - Harsh Priya Shri ji

बुद्धि शाली गरीब बुद्धि के बल पर अमीर बनता है जबकि अमीर पैसों के बल पर बुद्धिशाली नहीं बन सकता --हर्ष प्रिया श्री जी

कल  बड़ावदा में व रविवार को  भाटपचलाना ध्रुव गोखरू का होगा सेमिनार 

बड़ावदा। 
धन बाहरी वैभव है, ज्ञान आंतरिक वैभव है। धन की आपको रक्षा करनी पड़ती है जबकि ज्ञान आपकी रक्षा करता है। धन देने से कम होता है  जबकि ज्ञान देने से बढ़ता है। इकट्ठा किया हुआ धन यही रह जाएगा जबकि अर्जित ज्ञान परलोक में भी  साथ आएगा। बुद्धिशाली गरीब अपनी बुद्धि के बल पर अमीर बन सकता है पर अमीर पैसे के बल पर बुद्धिशाली नहीं बन सकता। दुनिया मे   पैसे से  कुछ काम  हो सकते है  परंतु सारे काम नही। दुनिया के दाव पैसों से खेले जाते हैं लेकिन जिंदगी के नहीं। अतः जिंदगी ऐसी  जियो कि बाद में पछताना नहीं पढ़े।
धन बाहरी वैभव है, ज्ञान आंतरिक वैभव है। धन की आपको रक्षा करनी पड़ती है जबकि ज्ञान आपकी रक्षा करता है। धन देने से कम होता है  जबकि ज्ञान देने से बढ़ता है। इकट्ठा किया हुआ धन यही रह जाएगा जबकि अर्जित ज्ञान परलोक में भी  साथ आएगा। बुद्धिशाली गरीब अपनी बुद्धि के बल पर अमीर बन सकता है पर अमीर पैसे के बल पर बुद्धिशाली नहीं बन सकता। दुनिया मे   पैसे से  कुछ काम  हो सकते है  परंतु सारे काम नही। दुनिया के दाव पैसों से खेले जाते हैं लेकिन

 
   उक्क्त प्रेरक प्रवचन यहां जय शेखर धाम दादावाड़ी बड़ावदा  पर साध्वी हर्ष प्रिया श्री जी ने नवपद ओली जी आराधना के दौरान शुक्रवार को धर्मालु जनों  को दिए।
 साध्वी अर्हम प्रिया श्री जी ने श्रीपाल मेंना  सुंदरी के   दृष्टांत को विस्तार से बताते हुए कहा कि जीवन मे माता के साथ पिता का भी  बहुत महत्व है। बच्चों को  अपने माता पिता के सामने जिद नही करना चाहिए। कई बार बच्चे जिद करते है और माता पिता को हैसियत पार कर बच्चों की जिद पूरी करना पड़ती है।
   प्रभावना श्री संघ अध्यक्ष  मानमल  सकलेचा व  अपनी पुत्री के जन्म दिवस अवसर पर समाजसेवी राजेंद्र मूंदड़ा ने वितरित की। 

   चातुर्मास समिति सचिव शिरीष सकलेचा ने बताया कि मुक्ति प्रिया श्री जी की प्रेरणा से शनिवार   शाम  7:30 बजे दादावाड़ी पर  धर्म जागृति अभियान के अंतर्गत भीलवाड़ा (राज) के घ्रुव गोखरू  एक सेमिनार के तहत  14 वर्ष से अधिक वर्ष के  दम्पत्तियों को मार्गदर्शन देकर धर्म  चेतना के विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखेंगे। इस  सेमिनार  युवाओं को जीवन जीना सिखाया जाएगा 

अर्थात् पढ़ाई, परिवार, व्यापार, नौकरी आदि के दौरान कैसे  अपना प्रदर्शन  सर्वश्रेष्ठ देते हुए स्वयं की प्रसन्नता और शांति बनाए रखना। इस अवसर पर  समाजसेवी डॉ सीएम  मेहता (जावरा) विशेष अतिथि रहेंगे ।कल रविवार को एकावतारी, सम्यक दृष्टि प्रकट प्रभावी श्री मणिभद्र वीर पूजन व हवन प्रातः   8.30 बजे से  11.30 बजे  तक।होगा। श्री संघ अध्यक्ष मानमल सकलेचा , चातुर्मास समिति अध्यक्ष हर्षित चत्तर आदि ने सभी आयोजनों को सफल बनाने का अनुरोध समाजजनों से किया है।

Post a Comment

0 Comments