Top News

विधानसभा स्तर की प्रतियोगिता में 8000 घरों में बनेगी रंगोली...Rangoli will be made in 8000 houses in assembly level competition

 विधानसभा स्तर की प्रतियोगिता में 8000 घरों में बनेगी रंगोली...

गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में करवाएंगे दर्ज...

बडवाह/ मुकेश खेड़े दीपावली त्यौहार पर बनाई जाने वाली रंगोली ने केवल महिलाओं का शौक है बल्कि यह सौभाग्य की निशानी भी है। महिलाओं में अपने इस शौक के प्रति रोचकता लाने के लिए सामाजिक संस्था मुक्ति फाउंडेशन ऑफ यूथ की महिलाओं द्वारा बड़वाह मैं विधानसभा स्तर की रंगोली प्रतियोगिता करवाई जाएगी । इस हेतु स्थानीय डाक बंगला रेस्ट हाउस में बैठक लेकर पत्रकारों से रूबरू भी हुए।

यह संस्था पूर्व में तीन बार सफल रंगोली प्रतियोगिता आयोजन करवा चुकी है। बैठक में पूर्व में प्रतियोगिता में सहभागी रही महिलाओं व कुछ नए प्रभारियों की बैठक ली गई जिसमें प्रतियोगिता सम्बंधित निर्णय लिए गए। प्रथम पुरस्कार 31000 रुपये....

संस्था के नवनियुक्त संरक्षक युवा नेता व समाजसेवी त्रिलोक राठौड़ के सौजन्य से  रंगोली प्रतियोगिता के लिए पहली बार बड़े स्तर पर इनाम दिए जाएंगे प्रथम पुरस्कार ₹31000 द्वितीय पुरस्कार ₹21000 व तृतीय पपुरस्कार ₹11000 दिया जाएगा इसके साथ ही टॉप 50 को चांदी के सिक्के दिए जाएंगे ।200 महिला प्रभारी होंगे नियुक्त..

संस्था के संस्थापक विशाल वर्मा (सनी) व मिसेज इंदौर सुनीता परिहार ने बताया कि प्रतियोगिता विधानसभा स्तर पर आयोजित होगी । फाउंडेशन की महिला सदस्य सदस्यों में से वार्ड स्तर तक 200 प्रभारी बनाए जाएंगे जो प्रतियोगी की सूची बनाने से लेकर घर घर रंगोली बनावाने तक का कार्य संपादित करेंगे। गिनीज बुक में करवाएँगे दर्ज...

संस्था के मुख्य संरक्षक में से एक देवेंद्र  शर्मा संटी व सुनील नामदेव ने बताया कि 8000 रंगोली बनाने का लक्ष्य रखा गया है इसके लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से संपर्क कर इसे वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने का प्रयास किया जाएगा।उत्सव जैसा माहौल रहता है...

इन्हर व्हील क्लब सदस्य प्रभा गुप्ता व रजनी भंडारी पूर्व की 3 प्रतियोगिता के अनुभव साझा करते हुए बताया कि महिला घर-घर रंगोली बनाने के अलावा एक दूसरे की रंगोली बनाने के लिए जब घर घर जाती है तो एक उत्सव के समान प्रतीत होता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post