थांदला में रोचक मुकाबला,अब होगा प्रचार का दौर आंरभ,
मनोज उपाध्याय
थांदला - नगर परिषद चुनाव में नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद अब नगर परिषद में पार्षदों के चुनाव के लिए अब उम्मीदवारों की स्थिति बिल्कुल स्पष्ट हो चुकी है । भाजपा कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी पार्टी चिन्ह पर चुनाव मैदान में है तो निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
थांदला नगर परिषद के 15 वार्डो में 1 वार्ड में भाजपा ने निर्विरोध जीत दर्ज की है तो वार्ड क्रमांक 7 सेब कांग्रेस को कोई भी प्रत्याशी चुनाव लड़ने के लिए नहीं मिला है। इसलिए यहां पर 2 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं दोनों ही भाजपा समर्थित उम्मीदवार है, कांग्रेस का कोई भी अधिकृत प्रत्याशी वार्ड क्र 7 से चुनाव मैदान में नहीं है। वार्ड क्रमांक 8 वह वार्ड क्रमांक 13 में भाजपा व कांग्रेस की आमने सामने टक्कर है दोनों ही वार्डों में कांग्रेस व भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में हैं बाकी अन्य कोई भी निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं है। सबसे अधिक प्रत्याशी वार्ड क्रमांक 10 में कुल 6 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं । नगर परिषद के 15 वार्डों में कुल 27 महिलाएं चुनावी मैदान में हैं जिनमें से सिर्फ वार्ड क्रमांक 6 की माया सचिन सोलंकी ने निर्विरोध जीत दर्ज की है अब 14 वार्डो में 26 महिलाएं चुनाव मैदान में है।
कोन कहा से चुनाव मैदान में
वार्ड क्र. 1 धापू गौर सिंह वसुनिया (भाजपा) कटारा समशु (कांग्रेस) दीपिका चौहान निर्मला भाबर
वार्ड क्र. 2 पंकज राठौर (भाजपा)पवन आहार (कांग्रेस) गौरव दुबे
वार्ड क्र.3 लीला डामोर (भाजपा) रमिला शंकरपुरी गोस्वामी (कांग्रेस) सोनिया भाबोर (आप)
वार्ड क्र. 4 अक्षय भट्ट ( कांग्रेस),जितेंद्र कन्नू मोरिया (भाजपा) दशरथ वर्मा,प्रशांत उर्फ मंटू उपाध्याय
वार्ड क्र. 5 मनीष बघेल (कांग्रेस) संदीप उपाध्याय (भाजपा) अली मुकर्रम अली
वार्ड क्र. 7 सारिका राकेश मेहता (भाजपा), ज्योति जीतेंद्र राठौर
वार्ड क्र.8 अखिल जैन (कांग्रेस) पारस पलेरा (भाजपा)
वार्ड क्र. 9 जितेंद्र धामन (कांग्रेस) सूरज कोहली (भाजपा) राजू उर्फ राजेंद्र धानक, सचिन
वार्ड क्र. 10 बवेरिया पीटर (भाजपा),किशोर खड़िया(कांग्रेस) संदीप कांति डामोर, रीना विकास रावत, राजेश देवी उर्मिला डामोर
वार्ड क्र.11 ज्योति विपिन नागर (भाजपा) शीतल आनंद चौहान (कांग्रेस), परवीन इमरान खान (आप) भूमिका आशीष सोनी
वार्ड क्र.12 अब्दुल कादर (कॉन्ग्रेस) जगदीश मोहन प्रजापत (भाजपा),गोपाल बैरागी, मोहम्मदी बी अब्दुल शकूर, नीरज शांतिलाल सोलंकी,
वार्ड क्र. 13 खान नसीम बानो कॉन्ग्रेस खान नसीम भाजपा
वार्ड क्र. 14 अंजू कटारा (कांग्रेस) लक्ष्मी सुनील पाण्दा (भाजपा) सोनम सुजीत भाबर
वार्ड क्र.15 वंदना भाबोर(कांग्रेस) विद्या विक्रम सिंह सीगाड़(भाजपा) जीवनबाला डामोर,रंजना विजय नरवरिया

Post a Comment