भाजपा अजा मोर्चा मंडल के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल की जन्म जयंती मनाई गई
अमर सिंह मेवाडा
अकोदिया गुलाना में भाजपा अजा मोर्चा मंडल के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की चित्र पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई ,
इस अवसर पर भाजपा अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रकाश झा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पाटीदार, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य चंदा वर्मा, जिला पंचायत सदस्य जगदीश फौजी,गुलाना मंडल अध्यक्ष सूरज सिंह सिसोदिया,आजा मोर्चा गुलाना मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कुमार बागरी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र पाटीदार, महिंद्र गोवा मंडल महामंत्री, महेश वर्मा, उपसरपंच संजय पितले ,राजेश राठौड़ छगन लाल जाटव मंडल महामंत्री सुनील नायक, अनिल मालवी ,घनश्याम सौराष्ट्री माखन परमार , राधेश्याम सोलंकी ,पहलाद पवार ,पवन पवार, सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पंडित दीनदयाल जी की जन्मदिन की मनाई गई ,
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रकाश झा द्वारा बताए गए की पंडित दीनदयाल जी की विचारधाराओं से देश आगे बढ़ रहा है उनका सपना था कि पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचना चाहिए, गरीब परिवारों तक सरकार की योजना का लाभ 100% परसेंट पहुंचे यह बात अपने कई, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पाटीदार द्वारा बताया गया कि अजा मोर्चा की प्रथम बैठक का सफल आयोजन के लिए सभी सभी कार्यकर्ताओं का आभार माना और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी मंडल अध्यक्ष सूरज सिंह सिसोदिया ने बताया कि गुलाना मंडल पूरे जिला में अपनी अलग पहचान बनाने पर काम कर रहा है,
गरीब परिवार लाभकारी योजनाओं से वंचित ना रहे,उन्हें लाभ के लिए जागरूक करने के लिए आजा बस्ती में जाकर शिविर लगाकर को जागरूक करें , अजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कुमार बागरी ने कहां की गुलाना मंडल में लगने वाले प्रत्येक गांव में जाकर आजा बस्ती में लाभकारी योजना से वंचित परिवारों को जागरूक कर उनको योजनाओं से जोड़ा जाएगा
एवं उनको सरकारी ऑफिसों का चक्कर न लगाना पड़े इस हेतु उनका इस हेतु प्रत्येक गांव में शिविर लगाकर उनकी सूची तैयार कर संबोधित ऑफिस से उनको दस्तावेज जमा कर उनको सीधा लाभ दिया जाएगा एवं भारत के प्रधानमंत्री श नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत भी आजा बस्ती में जाकर गरीब परिवारों को कंबल वितरण कार्यक्रम आगामी दिनों में किया जाएगा अंत में कार्यक्रम का आभार जिला कार्यकारिणी सदस्य चंदा वर्मा ने व्यक्त किया, उक्त जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी दीवान सिंह मेवाडा द्वारा दी गई

Post a Comment