Top News

काग्रेस के कार्यकर्ता बूथ लेवल तक संघर्ष के लिए तैयार रहें श्री मंडलोई Congress workers should be ready to fight till the booth level: Shri Mandloi

 जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है, कमलनाथ ने भी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने की ठान ली है,  

काग्रेस के कार्यकर्ता बूथ लेवल तक संघर्ष के लिए तैयार रहें  श्री मंडलोई

 नाहरू मोहम्मद दबंग देश जावरा । 

 महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार एवं नफरत की राजनीति से जनता त्रस्त हो गई है जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है तथा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष श्री कमलनाथ ने लगातार जनता के बीच रहकर जनता के दर्द को समझा है व प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने की ठान ली है। अब हम सब की जवाबदारी है कि हम बूथ लेवल तक जनता के बीच पहुंच कर जनता का विश्वास जीते जनता समझ चुकी है कि कांग्रेसी ही प्रदेश का विकास कर सकती है।

    

महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार एवं नफरत की राजनीति से जनता त्रस्त हो गई है जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है तथा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष श्री कमलनाथ ने लगातार जनता के बीच रहकर जनता के दर्द को समझा है व प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने की ठान ली है। अब हम सब की जवाबदारी है कि हम बूथ लेवल तक जनता के बीच पहुंच कर जनता का विश्वास जीते जनता समझ चुकी है कि कांग्रेसी ही प्रदेश का विकास कर सकती है

उक्त विचार आज स्थानीय सर्किट हाउस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भगवंतराव मंडलोई के पोते व प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा रतलाम जिला कांग्रेस के प्रभारी अभिताभ मंडलोई ने बड़ी संख्या में उपस्थित जावरा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

  उक्त जानकारी देते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुजानमल कोचट्टा ने बताया कि आज जैसे ही श्री मंडलोई सर्किट हाउस पर पहुंचे बड़ी संख्या में उपस्थित जावरा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाते हुए मंडलोई का भव्य स्वागत किया। श्री मंडलोई ने अपने स्वागत के जवाब में कहा कि आज मैं सिर्फ आप लोगों से परिचय करने आया हूं किंतु हमारे सामने 15 साल से जमी हुई भाजपा की भ्रष्ट एवं निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने की आहंम जवाबदारी भी है हमें बूथ लेवल तक 50 कार्यकर्ताओं की सशक्त टीम बनाकर विधानसभा क्षैत्र के 275 मतदान कैन्दो पर जनता के बीच पहुंच कर उनका विश्वास अर्जित करना है। ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई ,विभिन्न प्रकोष्ठ एवं मंडलम के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को विधानसभा क्षेत्र के 275 ही मतदान केंद्र तक पहुंच कर अपनी अहम जवाबदारी का निर्वाहन करना है ,तभी हम कांग्रेस की सरकार प्रदेश में बना पाएंगे

    कोचटा ने बताया कि चर्चा के के दौरान कई कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखें मुख्य रूप से नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद यूसुफ कडपा ,युवा कांग्रेस नेता नीतिराजसिंह ,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुशील कोचट्टा,नगरपालिका अध्यक्ष अनम कडपा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ एच. एस .राठौड़, पिपलोदा जनपद अध्यक्ष श्री सोलंकी, जिला बुथ समन्वयक वरुण श्रोत्रिय एडवोकेट , कालुखेडा ब्लाक के अध्यक्ष दिलीप सिंह चन्द्रावत महिला कांग्रेस की नेता श्रीमती यास्मीन खान ,पिपलोदा ब्लॉक के जिला पंचायत सदस्य भगवान सिंह आंजना पिपलोदा ब्लॉक के अध्यक्ष दिलीपराव मंडलोई,पुर्व न. पा, उपाध्यक्ष हीरालाल मेहता, मनोहर लाल शर्मा पंचेवा, पालीवाल

आदि ने कहा कि यहां कांग्रेस एकजुट है सदा हमने जनपद नगर पालिका आदि के चुनाव बड़े बहुमत के साथ जीते हैं किंतु कुछ बहारी कांग्रेस नेता जावरा की राजनीति को गंदा कर रहे हैं ऐसे नेताओं को जो जावरा विधानसभा क्षैत्र के नही है जो यहाँ आकर कान्ग्रेस मे गुटबाजी को बढा रहे है, उन्हें रोका जाए हमें उनके सहयोग की कोई आवश्यकता नहीं है।

श्री कोचट्टा ने बताया कि बड़ी संख्या मे नगरपालिका के पूर्व पार्षद एवं वर्तमान पार्षद व कांग्रेस कार्यकर्ता नले क्रमशः आसिफ कबाडी, इमरान कबाड़ी ,इमरान मंसूरी ,रशीदा अहमद, कन्हैयालाल हाडा, पप्पू चारोड़िया, लोकेश विजवा ,इरफान गुड्डू, अनीश कल्याण ,आमिर खान, रिजवान पठान, सलमा डेविड, मोहन सैनी ,दिनेश सैनी,विनोद शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजीजुर्रहमान,अत्तर भाई ,विनोद मेहता,बालेखान,दानिश सिध्दकी, विमल पोखरना,अंकित ललवानी, शेलेंद्र चोहान, हरिश निम्बे, मंसूरी, सुलेमान सेठ, श्रीमती नूर कडपा,नन्दकिशोर राठौर,नरेंद्र मकवाना, अनिल सोनी, आनन्द वे लोढा, महेंद्र , अशोक सिंह सोलंकी, अत्तर भाई,आशीष चोरडिय़ा, मुशताक जीजी, विक्रमसिंह ,गगनहाडा, ओ.पी. धाकड, आदि मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post