हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत,एक गंभीर घायल
रवि चौरसिया दबंग देश
गंजबासौदा ।शहर के वार्ड 8 बेदनखेड़ी मोहल्ले में भवन निर्माण कार्य करते समय दो मजदूरों को हाईटेंशन लाइन से करंट लग गया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना दोपहर 3 बजे की है। बैदनखेड़ी निवासी सुमित पुत्र घनश्याम अहिरवार के घर निर्माण का कार्य चल रहा था।
इस दौरान उसके साथ चंदन पुत्र पारसनाथ 31 वर्ष काम कर रहा था। घर की छत में सरिया लगाने के लिए जैसे ही चंदन ने सरिए को उठाया वो धोखे से ऊपर से निकली हाईटेंशन करंट लाइन से टकरा गया। जिससे कि चंदन करंट की चपेट में आ गया। साथी सुमित अहिरवार ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन उसे भी करंट लग गया।इस दौरान दोनों कुछ समय तक करंट के प्रभाव में रहे। इस दौरान चंदन अहिरवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रहवासियों और वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजू ठाकुर को घटना की जानकारी लगते ही उन्होंने दोनों को शासकीय राजीव गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टर ने जांच कर चंदन अहिरवार को मृत घोषित कर दिया।वहीं गंभीर रूप से घायल सुमित अहिरवार का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला जांच में लिया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही नपाध्यक्ष शशि यादव ने अनिल दाऊ फाउंडेशन के जरिए मृतक की अंत्येष्टि के लिए वार्ड पार्षद प्रतिनिधि को 5 हजार रुपए की मदद दी।
0 Comments