Top News

आजादी का अमृत महोत्सव मनाया Amrit festival of freedom celebrated

 रोटरी क्लब का शपथ विधि सम्मान समारोह सम्पन्न

आजादी का अमृत महोत्सव मनाया

थांदला। आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए देश की सेवा करने वाली रोटरी इंटरनेशनल सामाजिक संस्था मण्डल 3040 के रोटरी क्लब थांदला "संजीवनी" का शपथविधि समारोह एक निजी स्थान पर भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भोपाल से पधारें डिस्ट्रिक गवर्नर रोटे. जिनेन्द्र जैन ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उन्हें व उपस्थित सदन को रोटरी क्लब द्वारा समाजोत्थान के लिए चलाई जाने वाली गतिविधियों के संचालन व सदस्यों द्वारा उसके सही निर्वहन के सम्बंध में आवश्यक सुझाव दिए। उन्होनें डिस्ट्रिक गवर्नर होने के नाते क्लब को विविध कार्य योजनाओं के लिए ग्रांट आदि में पूरा सहयोग करने का भरोसा भी दिया। शपथ विधि अधिकारी इलेक्ट डिस्ट्रिक गवर्नर रोटे. ऋतु ग्रोवर ने रोटे. कमलेश दायजी को अध्यक्ष, रोटे. उमेश ब्रजवासी को सचिव के साथ बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में रोटे. हुसैनी बोहरा, रोटे. पवन नाहर, रोटे. मुस्तुफा बोहरा, रोटे. समकित तलेरा, रोटे. पंकज चौरड़िया, रोटे. कादरशेख, रोटे. विवेक व्यास, रोटे. आत्माराम शर्मा आदि को रोटरी के नियमों का पालन करते हुए समाज की निःस्वार्थ भाव से सेवा करने की शपथ दिलाई। उन्होनें सभी निर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए जन सेवा के श्रेष्ठ कार्यो के लिये शुभकामना व्यक्त की। रोटे. सुशील मल्होत्रा ने क्लब द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न योजनाओं में ग्रांट की जानकारी देते हुए क्लब की भावनाओं के अनुरूप नगर में डायलिस सेंटर शुभारम्भ के लिए ग्रांट स्वीकृत करने में सहयोग की बात भी कही।

इस अवसर पर महर्षि दयानंद आश्रम के संस्थापक हँसमुखलाल सोनी, जैन श्रीसंघ के पूर्वाध्यक्ष समाजसेवी नगीनलाल शाहजी, असी. गवर्नर रोटे. मनोज अरोरा, रीजनल कॉर्डिनेटर रोटे. भरत मिस्त्री, नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक आदि ने भी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए जन सेवा कार्यों के लिये शुभकामनाएं दी। कार्य्रकम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा भारतमाता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। रोटे. समकित तलेरा ने कार्यक्रम शुभारम्भ की घोषणा की वही मेघनगर के रोटे. विनोद बाफना ने चतुर्विद मंत्र कहा। उसके बाद शपथविधि अधिकारी ने सभी सदस्यों को शपथ दिलवाई।

नगर की सेवा प्रमुख लक्ष्य - दायजी 

नव निर्वाचित अध्यक्ष कमलेश जैन "दायजी" ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि उनका लक्ष्य हमेशा से अंचल की सेवा का रहा है। उन्होनें अपनी वार्षिक योजना से अतिथियों व सदन को बताते हुए कहा कि वे आने वाले समय में नगर से भिक्षावृत्ति को समाप्त करने के लिए महज 10 रुपए में भरपेट भोजन योजना का संचालन करेंगे, शांतिनगर में गार्डन गोद लेकर वहाँ पँछीघर बनाएंगे, स्वास्थ्य शिविर के आयोजन, मुक्तिधाम के विकास, पितृ पर्वत योजना के क्रियान्वयन सहित अनेक गतिविधियों को आने वाले एक वर्ष में करने का लक्ष्य रखा। 

नगर के समाजसेवियों को दिया अमृत सेवा सम्मान

आजादी की 75 वर्ष पूर्ण होने पर संस्था द्वारा नगर के ईमानदार कर्मचारी फखरुद्दीन बोहरा, अंचल में आदिवासियों में सामाजिक चेतना व कुरीतियों को दूर करने के प्रयासों के लिए श्यामा ताहेड़, जनसंघ के संस्थापक रामाजी धानक, समाजसेवा में योगदान के लिये जयंतीलाल तलेरा, तेजाजी महाराज के सेवक जमनालाल राठौड़,

भजनों के रसिक कृष्णकांत (बबला) सोनी, साहित्य रत्न जगमोहनसिंह राठौर, संसाधनों के अभावों में अंचल के रोगियों की सेवा के लिए डॉ. महेंद्र उपाध्याय (ओम), व्यायामशाला के संचालन कर्ता उस्ताद भैरूलाल वैद्य, समाज सेवा के लिए अलीअसगर नाकेदार एवं जय जिनेन्द्र ग्रुप संस्थापक प्रवीण पालरेचा, हिंदुत्व धर्म रक्षा के लिए डाया भाई धानक, कोरोनकाल में सेवा कार्य के लिए अनिल भंसाली, मूक पशुओं की सेवा के लिए यतीन्द्र जैन "दायजी", पॉलीथिन का उपयोग नही करने पर व जन सेवा के लिए गगनेश उपाध्याय का तथा पाँच वर्षों तक नगर परिषद अध्यक्ष के रूप में नगर की सेवा के लिए बंटी डामोर व उपाध्यक्ष मनीष बघेल को अमृत सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। समारोह का संचालन कार्यक्रम संयोजक रोटे. पवन नाहर ने व रोटे. उमेश गवली ने आभार माना। कार्यक्रम में अणु रोटरी क्लब झाबुआ, रोटरी क्लब अपना मेघनगर व रोटरी क्लब पेटलावद, लायंस क्लब थांदला, राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग, जीव दया अभियान, कैलाश विजयवर्गीय मित्र मंडल के पदाधिकारियों सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post