अभय शर्मा सावित्रीबाई फुले ग्लोबल आइकॉन टीचर अवार्ड से सम्मानित Abhay Sharma honored with Savitribai Phule Global Icon Teacher Award
रवि चौरसिया दबंग देश गंज बासौदा
शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंजबासौदा में पदस्थ उच्च माध्यमिक शिक्षक अभय कुमार शर्मा को गोपाल किरन समाजसेवी संस्था ग्वालियर ने इंडियन सोशल इंस्टीट्यूट लोधी रोड नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में सावित्रीबाई फुले ग्लोबल आइकॉन टीचर अवार्ड से सम्मानित किया।
संस्था के अध्यक्ष श्रीप्रकाश सिंह निमराजे के मार्गदर्शन में देश की राजधानी नई दिल्ली में अभय कुमार शर्मा को मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ. खेम सिंह डहेरिया कुलपति,हिंदी विश्वविद्यालय भोपाल,विशेष अतिथि डॉ. रमेश चन्द भारद्वाज कुलपति, महर्षि वाल्मीकि सँस्कृत विश्वविद्यालय कैथल हरियाणा, श्री कुलवीर संधू जनरल रक्षा विभाग, भारत सरकार, आर. बी. वर्मा,डायरेक्टर, मौसम विभाग, भारत सरकार, विनोद कुमार शनवाल,विभागाध्यक्ष, शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश ने डॉ. डेनियल फर्नांडीज, कार्यकारी निदेशक,इंडियन सोशल इंस्टीट्यूट नई दिल्ली, डॉ. बी. मिश्रा अवार्ड प्रेसीडेंट, वाटरशेड, ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार,डॉ. सुरेंद्र सिंह,दिल्ली विश्वविद्यालय,
धर्मराज बैरवा,दिल्ली जल बोर्ड दिल्ली की गरिमामयी उपस्थिति में शॉल, श्रीफल, प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया।
कार्यक्रम में देश भर से उपस्थित लगभग 100 शिक्षकों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति व शिक्षा के विभिन्न मुद्दों पर चार समूह में विभाजित कर चर्चा की। अभय कुमार शर्मा ने 'कबाड़ से जुगाड़' विषय पर अपने नवाचार पर प्रस्तुति दी जिसकी सभी ने सराहना की।
इस उपलब्धि पर स्टाफ सदस्यों व शुभचिंतकों ने अभय शर्मा को बधाई दी है।
0 Comments