श्रीमति द्रौपती मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर भाजपा ने मनाया उत्सव BJP celebrates on becoming President of Mrs. Draupathi Murmu

 श्रीमति द्रौपती मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर भाजपा ने मनाया उत्सव

गंज बासौदा रवि चौरसिया दबंग देश।

 स्थानीय नेहरू चौक पर भाजपा द्वारा जनजातीय गौरव श्रीमति द्रौपती मुर्मू के राष्ट्रपति पद हेतु मतगणना के उपरांत विजय उत्सव मनाया गया। ज्ञात हो कि राष्ट्रपति के निर्वाचन के पश्चात मतगणना दिनांक 21 जुलाई को होना थी। भारतीय जनता पार्टी ने जीत के बाद देश भर में खासकर की आदिवासी समाज के बीच जनजातीय गौरव दिवस मनाने तथा विजय उत्सव मनाने का निर्णय लिया था। 

पूर्व से ही अनुमान था कि श्रीमति द्रौपती मुर्मू को देश का राष्ट्रपति बनाने के लिए स्पष्ट मत प्राप्त होगा। घोषणा पूर्व ही विजय उत्सव सम्पूर्ण देश भर में मनाया गया इसी तारतम्य में भाजपा नगर मण्डल गंज बासौदा द्वारा स्थानीय नेहरू चौक पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एवं मिष्ठान्न वितरित कर विजय उत्सव मनाया।

 इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्रीमति लीना जैन ने कहा कि जनजातीय गौरव श्रीमति द्रौपती मुर्मू का राष्ट्रपति हेतु निर्वाचन सम्पूर्ण भारत वर्ष के लिए गौरवान्वित करने वाला निर्णय हैं इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा केन्द्रीय नेतृत्व के इस निर्णय का भी विधायक द्वारा धन्यवाद दिया गया कि उन्होंने राष्ट्रपति पद के लिए श्रीमति द्रौपती मुर्मू का नाम तय किया।

 इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक हरिसिंह रघुवंशी, श्रीमति मधुलिका अग्रवाल, जिला मंत्री चन्द्रशेखर दुबे, प्रेम नारायण विश्वकर्मा, राम किशोर शर्मा, नगर मण्डल अध्यक्ष सौरभ भावसार सनी, मण्डल उपाध्यक्षद्वय अनूप शर्मा, मनीष विश्वकर्मा, नगर मण्डल महामंत्रीद्वय स्वप्निन जैन, राकेश खटीक, रूपेन्द्र शर्मा गुड्डा, कपिल शर्मा, भाजपायुमो नगर मण्डल अध्यक्ष विवेक अधिकारी, महिला मोर्चा की श्रीमति रीता भावसार, श्रीमति शबनम बी, श्रीमति लक्ष्मी शर्मा, श्रीमति सरिता जैन , श्रीमति सुमन आर्चाय, श्रीमति सरिता रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments