Top News

80 कत्थक नृत्य कलाकारों ने दी अपनी प्रस्तुति 80 Kathak dance artists gave their performance

 80 कत्थक नृत्य कलाकारों ने दी अपनी प्रस्तुति 

इंदौर। रविवार 10 अप्रैल 2022 को इंदौर के अभिनव कला समाज, गांधी हॉल में कत्थक नृत्य कार्यक्रम ‘झंकार’ का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में 80 कत्थक नृत्य कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। कत्थक नृत्य कार्यक्रम ‘झंकार’ का आयोजन नृत्य सागर कत्थक अकादमी द्वारा किया गया।

कत्थक नृत्य कार्यक्रम के आयोजकर्ता जयंत बड़े ने कहा कि 10 नृत्य गुरुओं के प्रशिक्षित 80 नृत्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। उन्होंने कहा कि कत्थक नृत्य कला भारतीय परम्परा की विरासत है जिसे धीरे-धीरे लोग भूलते जा रहे हैं। भारतीय परम्परा की इस विरासत को पुनः स्थापित करने और लोगों के दिलों में इसे पुनः बसाने के लिए आज भी कई संस्थाएं और नृत्य अकादमी प्रयासरत हैं। 

कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में श्री गुजराती समाज इंदौर के ट्रस्टी एवं एजुकेशन बोर्ड के पूर्व चेयरमैन डॉ. दिवाकर शाह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। अंत में आयोजनकर्ता जयंत बड़े ने सभी का आभार माना।

Post a Comment

Previous Post Next Post