मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी का किया सम्मान।
घट्टिया तहसील के डुण्डेश्वर महादेव प्रांगण में किया कार्यकारिणी के पदाधिकारीयों का सम्मान।
सुनील कवलेचा दबंग देश
उज्जैन मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों का का सम्मान समारोह घट्टिया तहसील के प्रसिद्व डुण्डेश्वर महादेव देवनारायण मंदिर प्रांगण में रविवार को आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष यशवंत सिंह उमट,अध्यक्ष डॉ. मदन लाल यादव जनपद उपाध्यक्ष, विशेष अतिथि यशोदा बैरागी जिला पंचायत सदस्य,दीपक पुरोहित, अनोखी लाल शर्मा रहे। बिछड़ौद खालसा पंचायत सचिव अर्जुनसिंह सोलंकी ने बताया कि जिले में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मनोहर गिरी, जिला सचिव दिलीप चौहान का सदस्यों ने मिलकर सम्मान किया
इस अवसर पर मुख्य अतिथि उमठ ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा की हम कर्मचारियों की समस्याओं के लिए जनप्रतिनिधियों के माध्यम से स्वयं शासन तक आपकी बात को पहुंचाने का कार्य करेंगे वास्तव में इस करोना काल में कर्मचारियों ने शासन के प्रत्येक फैसले पर कार्य किया है इस अवसर पर कजोड़मल मिमरोट, राजीव सिंह सेंगर, विनोद सिंह पवार, राम सिंह बनिहार ,गोवर्धन सिंह पवार, इकरार मंसूरी ,दीपक बैरागी, तराना से मांगी लाल यादव, सूरज यादव, नागु लाल शर्मा शिवनारायण शर्मा, बड़नगर तहसील से घनश्याम पाठक उज्जैन तहसील से श्याम सुंदर सोनी ,भरत कुमावत ,आदर्श कुमार जामगड़े, मनोज मोरटे, राजेंद्र बारूपाल, त्रिलोकचंद बैनल, रामेश्वर देपन, हरीश भाटिया सहित सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्रसिंह सोलंकी ने किया एवं आभार चंद्रकांत फटाले ने माना।

Post a Comment