Top News

10 दिनों में 5000 हजार पौधारोपण किया जाएगा। 5000 thousand saplings will be planted in 10 days.

 मोक्षदायिनी मॉं क्षिप्रा प्रवाहमान रहे इसके संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से रविवार को पौधारोपण कार्यक्रम से महाअभियान की शुरुआत की। 

पहले दिन 500 पौधारोपण उपस्थित संत समाज, जन प्रतिनिधि,जनसेवक, सामाजिक और व्यवसायिक संस्थाओं के सानिध्य में किया गया। 

10 दिनों में 5000 हजार पौधारोपण किया जाएगा।

सुनील कवलेचा दबंग देश 

उज्जैन। मोक्षदायिनी मॉं क्षिप्रा सदा प्रवाहमान रहे इस उद्धेश्य को लेकर क्षिप्रा नदी संरक्षण एवं संवर्धन अभियान द्वारा बडे स्तर पर योजना तैयार की गई जिसमें क्षिप्रा नदी के प्रारंभ से लेकर संगम तक नदी के कैचमेंट ऐरिया में वृक्षारोपण करना है इस अभियान के अन्तर्गत  रविवार को सीवेज फार्म सदावल पर नपा निगम, म.प्र. जन अभियान परिषद, रूपांतरण सामाजिक एवं जनकल्याण संस्था, सप्त सागर विकास मण्डल द्वारा आज पौधारोपण कार्यक्रम के माध्यम से इस महा अभियान की शुरूआत की गई। जिसके अन्तर्गत पहले दिन सभी ने मिलकर 500 पौधारोपण किया गया।

- एक रात का मोगली - One Night Mowgli

इस महा अभियान  की प्रस्तावना को रखते हुये सोनू गेहलोत पूर्व सभापति नगर निगम उज्जैन ने बताया कि सीवेज फार्म पर 10 दिवसीय अभियान में 5000 पौधारोपण किया जायेगा। इस अभियान में शहर की सभी सामाजिक संस्थाए प्रतिदिन आकर पौधारोपण करेगी इस अभियान में जुड़ने के लिये जन अभियान परिषद से संपर्क कर जुड सकते है । इस अवसर पर राज्य सभा सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया , उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद अनील फिरोजिया, विधायक पारस जैन, विभाष उपाध्याय, ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि पर्यावरण संतुलन हेतु पेड़ जरूरी है। हमें पर्यावरण का विनाश कर अस्तित्व संकट पर लाकर खड़ा कर दिया है। हमें अपने आप और आने वाले भविष्य को बचाना है तो पौधारोपण करना होगा यह अभियान 13 जुलाई तक चलेगा। जिसमें नदी के दोनो किनारों पर पौधारोपण किया जाएगा। 

इस कार्यक्रम में संत समाज ,सामाजिक संगठन, व्यवसायकि संगठन, जनप्रतिनिधी , म.प्र.जनअभियान परिषद के सदस्य मौजुद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिवप्रसाद मालवीय, संभाग समन्वयक म.प्र. जन अभियान परिषद उज्जैन ने किया और आभार मनोज पाठक प्रभारी आयुक्त नगर निगम उज्जैन ने माना । जानका जनअभियान परिषद की रचना शर्मा ने दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post