"आधार कार्ड बनवाने के लिए मल्हारगढ तहसील के लोग हो रहे परेशान"
गजेन्द्र माहेश्वरी
मंदसौर :- आधार कार्ड बनवाने के लिए दूर दूर ग्रामीण अंचलों से लोगो को 40 से 50 किलोमीटर का सफर तय कर मल्हारगढ तहसील मुख्यालय पर आना पड़ रहा है। वर्तमान में वर्षा ऋतु प्रारम्भ होकर किसान मजदूर लोग खेती के काम मे लगे वही लॉक डाउन खुलते ही बेरोजगार बैठे लोग रोजगार की व्यवस्था जुटाने में लगे है वही छोटे मोटे काम धंधे वाले दुकाने बन्द थी उसको चालू कर व्यवस्तिथ करने में लगे और वैसे ही 1 वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते लोग आर्थिक तंगी झेल रहे है
खेड़ा से आये ग्रामीण जनों का कहना है कि जिला प्रशासन को चाहिए कि वह आधार कार्ड ग्राम के आसपास ही पंचायत भवन या आंगनवाड़ी भवन में बनवाने की व्यवस्था करवाये ताकि ग्रामीणों का समय व धन बर्बाद न हो व भटकना भी नही पड़े।
वर्षा के कारण ग्रामीणों को आधार कार्ड बनवाने में परेशानी झेलना पड़ती है। जिला प्रशासन इस और ध्यान देकर समस्या का जल्दी से निराकरण करे।

Post a Comment