क्रांतिकारी Veer शहीद भगतसिंह, Sukhdev थापर एवं Rajguru की आदमकद Pratima का अनावरण"
गजेन्द्र माहेश्वरी
नीमच:- ऐतिहासिक नगर नीमच को स्वच्छ Sunadr पर्यावरण प्रदूषण Mukkat बनाने वाली शहर की सामाजिक स्वच्छता विकास अभियान Sasthan एवं संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था नीमच द्वारा शहर के विरान उजड़े पड़े बगीचों एवं वाटिकाओं का जीर्णोद्धार कर ऐतिहासिक नीमच शहर की सुंदरता के लिए संकल्पित है। स्वच्छता विकास अभियान संस्था एवं संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था नीमच द्वारा आयोजित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक परिसर (पारसी बावड़ी) वाटिका में देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले मां भारती के वीर सपूत अमर शहीद सरदार भगतसिंह पंडित सुखदेव थापर एवं पंडित शिवराम हरि राजगुरु की पुण्यतिथि के अवसर पर स्थापित आदम कद प्रतिमाओं का अनावरण मंगलवार को प्रातः 9 बजे विजय टॉकीज चौराहा समीप स्थित पारसी बावड़ी परिसर में विशिष्ट Mukhay अतिथि क्षेत्र के विधायक Dilip सिंह परिहार केंद्रीय आरक्षित रिजर्व पुलिस बल Nimach के डी आई जी आर एस रावत नगर पालिका नीमच के पूर्व अध्यक्ष राकेश" पप्पू" Jain एवं नीमच क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता इतिहासकार डॉ सुरेंद्रसिंह शक्तावत के द्वारा शहर के प्रबुद्ध नागरिकों सामाजिक संस्थाओं की उपस्थिति में किया गया।
संस्था महामंत्री Kishore बागड़ी ने बताया कि क्रांतिकारी वीर शहीद भगतसिंह, सुखदेव,राजगुरु की आदमकद प्रतिमाओ संस्था Sayojak सामाजिक कार्यकर्ता डॉ हरनारायण गुप्ता सामाजिक कार्यकर्ता वासुदेव गर्ग एवं डॉ संजय गुप्ता के सहयोग से बांसवाड़ा के सभी तलवाड़ा में बनवाई गई है। प्रतिमाओं की स्थापना में नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा पूर्ण सहयोग किया गया है। वाटिका परिसर की साफ-सफाई एवं जीर्णोद्धार कार्य में स्वच्छता विकास अभियान संस्था एवं संकल्प पर्यावरण mitra संस्था नीमच के सदस्यों द्वारा vigat 15 दिन में डॉ. हरनारायण गुप्ता एवं संस्था संरक्षक नवीन अग्रवाल के विशेष योगदान एवं मार्ग दर्शन में समयदान एंव श्रमदान कर उक्त शहीद वाटिका परिसर को स्वच्छ सुन्दर बनाने का प्रयास किया गया है।
संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था के अध्यक्ष जगदीश शर्मा, लायंस क्लब नीमच सेंट्रल के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र जारोली, शुभाष सेना के प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश गोयल, शहरवासियों एवं सभी व्यवसायियों आमजन सामाजिक संस्थाओं के सदस्य उपस्थित थे। देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले शहीदों की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होकर उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
Post a Comment