Top News

दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव All arrangements should be in place on Diwali: Chief Minister Dr. Mohan Yadav

मंजू चौहान दबंग देश 

झाबुआ/मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के सभी कलेक्टर्स और पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कानून व्यवस्था एवं आगामी त्यौहारों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि दीपावली पर्व पर सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहें और प्रदेश में कहीं भी असामाजिक गतिविधि न होने पाए।



मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दीपावली और किसानों के लिए महत्वपूर्ण समय है। पूरा प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड पर रहे।

मुख्यमंत्री के प्रमुख निर्देश -


1. दीपावली व्यवस्था:

- प्रतिबंधित पटाखों, कार्बाइड गन और कार्बाइड लैंप के उपयोग पर पूरी तरह रोक लगे।

- छोटे व्यापारियों - फल, फूल, दिया-बाती, झालर बेचने वालों को तहबाजारी से छूट दी जाए, उन्हें परेशान न किया जाए।

- अधिकारी दीपावली के दिन अनाथालय, वृद्धाश्रम और गरीब बस्तियों में जाकर बच्चों के साथ त्यौहार मनाएं।


2. अवैध शराब पर कठोर कार्रवाई:

- अवैध शराब कतई नहीं बिकने पाए। जहरीली और नकली शराब बनाने वालों को चिन्हित कर कठोरतम कार्रवाई हो।

- एजेन्टी, पैकारी और डायरी व्यवस्था जैसे अवैध कार्यों को सख्ती से रोका जाए।

- शराब परिवहन वाहनों का फिजिकल वेरिफिकेशन हो और लायसेंसी दुकानों पर तय कीमत से अधिक वसूली न हो।


3. नशे के विरुद्ध अभियान:

- मादक पदार्थों - गांजा, अफीम की अवैध खेती और लैब्स को पूरी तरह बंद कराया जाए।

- नारको नेटवर्क को ध्वस्त किया जाए, PIT-NDPS एक्ट में कार्रवाई हो।

- स्कूल, कॉलेज, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर विशेष निगरानी रखी जाए।

- अधिकारी छात्रावासों को गोद लें और छात्रों को गुटखा, तंबाकू से दूर रहने के लिए प्रेरित करें।


4. गोवर्धन पूजा - 9 नवंबर:

- 9 नवंबर को प्रदेश भर में गोवर्धन पूजा होगी, भोपाल में राज्य स्तरीय आयोजन।

- सभी गौशालाओं में गौपूजन, सीधा प्रसारण और गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार विजेताओं का सम्मान हो।

5. धनतेरस पर शत-प्रतिशत रजिस्ट्री:

- धनतेरस के दिन सांसद, विधायकों के साथ गांव-गांव जाकर स्वामित्व योजना के तहत शत-प्रतिशत रजिस्ट्री कराई जाए।

- अच्छा काम करने वाले पटवारी और तहसीलदारों को 26 जनवरी को सम्मानित किया जाएगा।


6. खाद-उर्वरक:

- जिले में खाद-उर्वरक की किल्लत हुई तो कलेक्टर जिम्मेदार माने जाएंगे। किसानों को समय पर खाद मिलना सुनिश्चित हो।


वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में झाबुआ से कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट, एसपी देवेंद्र पाटीदार, सीईओ जिला पंचायत जितेंद्रसिंह चौहान, अपर कलेक्टर सी.एस. सोलंकी, एएसपी प्रतिपाल सिंह महोबिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post