Top News

विद्यासागर स्कूल ने मनाया स्थापना का 35वां गौरवशाली वर्ष Vidyasagar School celebrated 35th glorious year of establishment

 रंगारंग और प्रेरणादायक रहा ‘सुर और संवाद’ समारोह

इंदौर। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट पहचान रखने वाले विद्यासागर स्कूल के स्थापना के 35 गौरवशाली वर्ष पूरे होने पर विद्यालय परिसर में 'सुर और संवाद - एक संगीतमय संध्या एवं टॉक शो' का आयोजन किया। इस मौके पर संगीत, कला, संस्कृति और प्रेरणा का अद्भुत संगम देखने को मिला और देश-विदेश में अपनी खास पहचान रखने वाले कई जाने-मानी हस्तियां भी इस मौके पर शामिल हुईं। आयोजन में प्रसिद्ध प्रेरक वक्ता और भारतीय पौराणिक कथाओं के विशेषज्ञ देवदत्त पटनायक मुख्य अतिथि के रूप में तथा 'हनुमान अंश' की निर्माता और सेक्रेडलप ट्रांस मीडिया टेक की संस्थापक नम्रता सिंह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं जिन्होंने अपनी रचनात्मक कहानी कहने की शैली से भारतीय संस्कृति को वैश्विक मंच पर पहुँचाने के अपने विजन और नीम करौली बाबा की शिक्षाओं से प्रेरित अपने प्रोजेक्ट 'हनुमान अंश' के बारे में विचार साझा किए,

 वहीं कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यालय के ही प्रतिभाशाली पूर्व छात्र और 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित पार्श्व गायक अभय जोधपुरकर रहे और उन्होंने अपनी सुरीली और मनमोहक प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया तथा लोकप्रिय रेडियो जॉकी तथागत बैरागी ने एक बेहद दिलचस्प और रोचक टॉक शो का संचालन किया, 




इसके साथ ही विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गणेश वंदना, मनमोहक कृष्ण प्रस्तुति, ऊर्जावान तांडव नृत्य और महाभारत की गाथा पर आधारित नृत्य एवं ऑर्केस्ट्रा की शानदार प्रस्तुतियां देकर सभी का दिल जीत लिया और विद्यालय के कनिष्ठ व वरिष्ठ विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास और बेहतरीन साहित्यिक शैली में मंच का सफल संचालन किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि देवदत्त पटनायक ने भारतीय पौराणिक कथाओं की आज के समय में प्रासंगिकता और उनके गहरे जीवन- दर्शन पर विचारोत्तेजक बातें कहीं तथा समारोह के अंत में विद्यालय के मेंटर सत्यनारायण जी पटेल और प्राचार्या भावना पुजारी ने सभी विशिष्ट अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट किए और सौम्या जैन ने पधारे हुए सभी अतिथियों व अभिभावकों और उपस्थित जनसमूह का धन्यवाद ज्ञापित किया, जिससे यह भव्य आयोजन हर्षोल्लास और अनगिनत सुनहरी यादों के साथ संपन्न हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post