Top News

आरक्षण में बदलाव की मांग पर विदिशा बंद, प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प Vidisha closed demanding reservation changes, protesters clash with police

बाजार बंद कर निकाली रैली, वाटर कैनन का इस्तेमाल; आर्थिक आधार पर आरक्षण, यूजीसी नियमों की वापसी और स्वर्ण आयोग गठन की मांग

दबंग देश अनिल शर्मा 

विदिशा। आरक्षण व्यवस्था में बदलाव, यूजीसी के नए नियमों की वापसी और एससी-एसटी एक्ट में संशोधन की मांग को लेकर शनिवार को सर्व समाज एकता मंच के आह्वान पर विदिशा बंद रहा। पीतल मिल, रामलीला क्षेत्र और मुख्य बाजार सहित कई इलाकों में दुकानें बंद रहीं।


प्रदर्शनकारियों ने रैली निकालकर कलेक्ट्रेट की ओर कूच किया। पुलिस ने तिलक चौक, देवी के बाग और स्वामी विवेकानंद चौराहे पर बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान आगे बढ़ने को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, इसके बावजूद प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग पार कर कलेक्ट्रेट पहुंचे और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।



ज्ञापन में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को आरक्षण में प्राथमिकता देने, मौजूदा व्यवस्था में बदलाव, एससी-एसटी एक्ट में संशोधन, स्वर्ण आयोग के गठन और यूजीसी के नए नियम वापस लेने की मांग की गई। भाजपा नेता शशांक भार्गव ने आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को प्राथमिकता देने की बात कही, वहीं सपा जिला सचिव परवेंद्र शर्मा ने मांगों पर विचार नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post