Top News

सिंदूर ग्रुप का जलसा रिसोर्ट में धमाकेदार हरियाली तीज महोत्सवSindoor Group's Jalsa Resort organised a grand Hariyali Teej festival.

175 महिलाओं की जोरदार भागीदारी, 5 घंटे तक चला उत्साह और मस्ती का सिलसिला

इंदौर/शहर के जलसा रिसोर्ट में सिंदूर ग्रुप द्वारा आयोजित हरियाली तीज महोत्सव ने उत्साह, उमंग और जोश की नई मिसाल पेश की। इस भव्य आयोजन में करीब 175 महिलाओं ने एक साथ भाग लेकर कार्यक्रम को जीवंत और यादगार बना दिया।

पाँच घंटे तक चले इस रंगारंग कार्यक्रम में हर पल खुशियों और ऊर्जा से भरा रहा। तंबोला, फैशन शो, बेस्ट ड्रेस प्रतियोगिता, डांस परफॉर्मेंस, डीजे की धुनों पर मस्ती, कशन गेम्स और अन्य मनोरंजक गतिविधियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया।

पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी महिलाओं की उपस्थिति ने पूरे माहौल को तीज के रंगों से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में स्वादिष्ट व्यंजनों का भी विशेष आकर्षण रहा, जिसका सभी ने आनंद लिया।

इस शानदार आयोजन का सफल संयोजन सीमा सोलंकी, डॉ. रीना पाटिल और सीमा तिवारी द्वारा किया गया। उनके कुशल प्रबंधन और अथक प्रयासों से यह कार्यक्रम एक यादगार उत्सव बन गया।

सिंदूर ग्रुप का यह आयोजन न केवल मनोरंजन का माध्यम रहा, बल्कि महिलाओं के आपसी स्नेह, एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त करने का प्रेरणादायक उदाहरण भी बना।

Post a Comment

Previous Post Next Post