सावन में बांदकपुर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब,
अमर सेन दंबग देश
दमोह। सावन माह के दूसरे सोमवार के पावन अवसर पर सुबह श्री जागेश्वरनाथ धाम बांदकपुर में मंदिर के पट खुलते ही हजारों शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु कतार में लगकर भगवान जागेश्वरनाथ के दर्शन कर रहे हैं। भक्तों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है और देर रात तक बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मंदिर प्रबंधक पंडित रामकृपाल पाठक ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए गर्भगृह सहित मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं को बेहतर किया गया है। दर्शन के लिए कतार, पेयजल, साफ-सफाई और प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर प्रशासन भी अलर्ट है। मंदिर परिसर में स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात है, जबकि पुलिस प्रशासन द्वारा भीड़ और यातायात नियंत्रण के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मौके पर तहसीलदार, एसडीओपी प्रिया सिंधी, टीआई अंजलि अग्निहोत्री, टीआई महेंद्र सिंह जगेत, चौकी प्रभारी आनंद, सब इंस्पेक्टर संतोष सिंह, राजेंद्र मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
पुलिसकर्मी मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से शांति और अनुशासन बनाए रखने तथा पुलिस एवं मंदिर समिति की व्यवस्थाओं का पालन करने की अपील की है। मंदिर समिति का कहना है कि सावन माह में भगवान जागेश्वरनाथ के दर्शन के लिए लगातार बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किये, श्रावण माह में पथ शिवलिंग निर्माण से विशेष पुण्य मिलता है कुम्हारी से जुड़े हुए ग्रामीण अंचलो में भगवान भोलेनाथ का निर्माण करके पूजन अभिषेक किया जा रहा और शाम होते ही विसर्जन का सिलसिला गांव के तालाब में देखने को मिलता है भक्ति भाव के साथ भगवान भोलेनाथ का विसर्जन होता है!

Post a Comment