राधेश्याम देवड़ा
शाजापुर,/ कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना की अध्यक्षता में आज खनिजों के अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण के नियंत्रण के लिए टास्क फोर्स की बैठक संपन्न हुई।
कलेक्टर सुश्री बाफना ने बैठक में अवैध उत्खनन एवं परिवहन तथा भंडारण के प्रकरणों में निरन्तर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। साथ ही खनिजों के ओव्हर लोंडिंग के मामलों में संयुक्त रूप से कार्यवाही की जाकर परिवहन नियमों के अंतर्गत भी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने फील्ड की कार्यवाही के दौरान आवश्यकता अनुसार आवश्यक बल पुलिस लाईन शाजापुर से अनुमति प्राप्त कर लिये जाने एवं विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस अधीक्षक को सूचित करने के निर्देश दिये। साथ ही प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड से जारी सम्मति अनुरूप खदान एवं क्रेशर का संचालन सुनिश्चित कराने एवं रायल्टी चुकता प्रमाण पत्रों की सही से जांच के लिए निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अनुपमा चौहान, लोक निर्माण कार्यपालन यंत्री श्री हर्षवर्धन सिंह मुवेल, जिला खनिज अधिकारी, वनमंडलाधिकारी, परिवहन अधिकारी सहित समिति सदस्य व विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment